लखनऊ जा रहे बुजुर्ग की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मौत

कायमगंज स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतर गए थे रामदास गुप्ता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन से परिवार के साथ लखनऊ ऐशबाग जा रहे 73 वर्षीय बुजुर्ग की सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी रामदास गुप्ता (73) पुत्र बिहारी लाल गुप्ता अपने परिवार के साथ जयपुर से लखनऊ ऐशबाग जाने के लिए गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर आ रहे थे। गाड़ी के कायमगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर परिवार के लोग ट्रेन में सो रहे थे। इसी दौरान बुजुर्ग रामदास ट्रेन से नीचे उतर गए।

टुंगसैय्या में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प  ये खबर भी पढ़े : टुंगसैय्या में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बताया जा रहा है कि ट्रेन के चलते ही बुजुर्ग रामदास उसे पकड़ने के प्रयास में ट्रेन के पीछे-पीछे दौड़ने लगे। इसी दौरान पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फर्रुखाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन से पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

जीआरपी के दीवान सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी गाड़ी के फर्रुखाबाद स्टेशन के आसपास पहुंचने पर हुई। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद उन्हें उक्त हादसे की जानकारी हुई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बेहाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्टेशन मास्टर रामचंद्र प्रसाद एवं शोभित मिश्र ने भी घटना की सूचना जीआरपी को दिए जाने की पुष्टि की। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन से लेकर पितौरा क्रॉसिंग तक लोगों में घटना को लेकर चर्चा बनी रही।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीएम एसएसपी ने कछला घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

   बदायूं। श्रावण मास कांवड़ यात्रा के अंतर्गत कछला घाट के समीप अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के दृष्टिगत जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम एसएसपी ने कछला घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं भोलेनाथ

कल शिवरात्रि पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं भोलेनाथ

वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में योजनाओं की दी जानकारी

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं सहित नगर पंचायत कुवंरगांव में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की...
उत्तर प्रदेश 
वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में योजनाओं की दी जानकारी

निगम बनाम नगर: हाउस टैक्स पर मंगलवार के बाद होगा बड़ा आंदोलन

पाँचवें दिन भी जारी रहा धरना, व्यापारी, RWA और विभिन्न संगठनों का बढ़ता समर्थन