विद्या भारती की नवीन शाखा का भव्य शुभारंभ
सीबीएसई विद्यालय के भूमि पूजन से शिक्षा को मिली नई दिशा
Published By Vijay Pal Singh
On
विशेष
मैगलगंज-खीरी,10 अगस्त(तरुणमित्र)। क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चौखड़िया द्वारा अपनी नवीन शाखा सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सीबीएसई बोर्ड), इटारा-मैगलगंज के भूमि पूजन समारोह का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भव्य आयोजन किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विद्या भारती एवं जन शिक्षा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भूमि पूजन के पश्चात अतिथियों ने श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर विद्यालय के नवीन प्रवेश द्वार एवं छात्र-छात्राओं के लिए निर्मित भवन का लोकार्पण किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित छात्र अलंकरण समारोह एवं अभिभावक सम्मेलन में वक्ताओं ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा तथा आधुनिक ज्ञान के साथ भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के समन्वय पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं जिले में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी
कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू एवं मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में एक उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नवीन सीबीएसई विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतींद्र कुमार शर्मा, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद जी, अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल जी, जन शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक मिथिलेश कुमार अवस्थी, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, मैगलगंज के नवनिर्मित कक्षा-कक्ष का भी लोकार्पण किया गया। नवीन सीबीएसई विद्यालय की स्थापना को क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं भविष्य की पीढ़ी के लिए नए अवसरों का द्वार माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
नवीनतम
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा
Published On
By Sonbhadra
सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी
Published On
By Shishir Patel
महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे उठाए
एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली ने लगाया मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Published On
By Sonbhadra
सिंगरौली, सोनभद्र। स्थानीय परिक्षेत्र में उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा
Published On
By Sonbhadra
सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी
Published On
By Shishir Patel
महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे उठाए
