देवरिया डिपो में संविदा चालक के 51 पदों पर भर्ती
13 अगस्त से शुरू होंगे कैंप
देवरिया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के देवरिया डिपो में संविदा चालक के 51 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू होगी। भर्ती के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित तिथियों में कैंप लगाए जाएंगे। उक्त बातें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव प्रसाद ने कही । उन्होंने बताया कि डिपो में बसों की उपलब्धता के अनुसार रिक्त पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
देवरिया डिपो की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संविदा चालक भर्ती के लिए पहला कैंप 13 अगस्त को रुद्रपुर बस स्टेशन पर आयोजित होगा। इसके बाद 18 अगस्त को मगहरा चौराहा, 21 अगस्त को रकहट चौराहा, 25 अगस्त को विशुनपुरा बाजार, 2 सितंबर को पकहां चौराहा, 5 सितंबर को नवलपुर चौराहा, 8 सितंबर को लार ब्लॉक सभागार, 11 सितंबर को तरकुलवा बाजार, 15 सितंबर को भाटपाररानी तहसील के बगल में तथा 18 सितंबर को सोहनपुर इंटरमीडिएट कॉलेज में भर्ती कैंप लगाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़े : धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राहउन्होंने बताया कि भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष पुराना वैध चालक लाइसेंस होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। आवेदन के समय आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 23 वर्ष छह माह होनी चाहिए। साथ ही उसकी न्यूनतम लंबाई पांच फीट तीन इंच निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की ओर से अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे भर्ती कैंप में पहुंचने से पहले सभी आवश्यक प्रमाणपत्र और दस्तावेज तैयार रखें। भर्ती संबंधी जानकारी निर्धारित कैंप स्थल के अलावा देवरिया डिपो से भी प्राप्त की जा सकती है। भर्ती प्रक्रिया बसों की उपलब्धता और विभागीय आवश्यकताओं के अनुसार संचालित की जाएगी।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
