देवरिया : फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

आरोपित की तबियत बिगड़ी,ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले की कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जब आरोपित को हिरासत में लिया तो कुछ घंटे बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पोखरभिंडा निवासी विनायक से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने खुद को

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान ये खबर भी पढ़े : विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिल्म निर्माता बताते हुए कहा कि वो एक फिल्म बना रहा हैं जिसमें उसे हीरोइन बनाना चाहता हैं। आरोप है कि वो उसके झांसे में आ गई और उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती को पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। तब युवती ने सदर कोतवाली में रविवार को आरोपित विनायक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस रविवार सुबह करीब 11 बजे आरोपित को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। करीब तीन घंटे बाद दोपहर दो बजे उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस आरोपित को मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपित को मिर्गी की बीमारी है और हिरासत के दौरान उसे दौरा पड़ा था। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

सदर कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर विनायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को हिरासत में लेने के बाद उसकी तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सपा प्रतिनिधिमंडल ने काकोरी स्मारक पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ। रविवार काकोरी काण्ड की वर्षगांठ पर सपा का प्रतिनिधिमंडल काकोरी शहीद स्मारक पहुंचा। इस दौरान उन्होंने काकोरी काण्ड के...
उत्तर प्रदेश 
सपा प्रतिनिधिमंडल ने काकोरी स्मारक पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

विदेशों में भी यूपी के नाविक दक्षता की पहचान: कैप्टन पराशर

कहा, हॉर्मुज संकट में भी ईंधन आदि सामानों की आवाजाही में नाविकों का अहम रोल लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित...
उत्तर प्रदेश 
विदेशों में भी यूपी के नाविक दक्षता की पहचान: कैप्टन पराशर

नव नियुक्त प्रबन्ध निदेशक ने पराग दुग्ध केन्द्रों का किया निरीक्षण

लखनऊ। प्रादेशिक कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि लखनऊ में नव नियुक्त प्रबन्ध निदेशक प्रकाश बिन्दु (आईएएस) द्वारा दुग्ध संघ लखनऊ (पराग)...
उत्तर प्रदेश 
नव नियुक्त प्रबन्ध निदेशक ने पराग दुग्ध केन्द्रों का किया निरीक्षण

कांवड़ यात्रा को देखते हुए बिजनौर में 10 अगस्त को सभी स्कूल बंद

कांवड़ यात्रा को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला बिजनौर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले में...