मनौरी में बारूद के ढेर पर बसा था मौत का कारखाना, भीषण धमाके में आठ की मौत

एयरफोर्स स्टेशन के करीब पटाखा फैक्ट्री में दोपहर को लगातार हुए धमाके; फैक्ट्री समेत पांच मकान जमींदोज, एक दर्जन से अधिक मजदूर झुलसे

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

धमाकों से दहला मनौरी बाजार, धुएं का गुबार छाया; चारपाई पर घायलों को लेकर अस्पताल दौड़े ग्रामीण, पुलिस-दमकल और एयरफोर्स की टीमें राहत कार्य में जुटीं

कौशाम्बी। जिले में सोमवार की दोपहर मनौरी में अचानक मौत का तांडव शुरू हो गया। एयरफोर्स स्टेशन के बेहद करीब एक मकान में संचालित पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ तो पूरा इलाका धमाकों से दहल उठा। एक के बाद एक हुए विस्फोटों से फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई। आसपास के करीब पांच मकान भी इसकी चपेट में आकर ढह गए। हादसे में आठ लोगों की मौत की सूचना है, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

दोपहर में फैक्ट्री के भीतर अचानक तेज धमाका हुआ। इसके बाद पटाखों में आग लगने से लगातार विस्फोट होते रहे। धमाकों की गूंज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में फैक्ट्री से उठता धुएं का काला गुबार पूरे इलाके में फैल गया। धमाकों की आवाज सुनकर मनौरी बाजार में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया ये खबर भी पढ़े : सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

एक धमाके ने कई घरों की छत छीन ली

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पटाखा फैक्ट्री का भवन देखते ही देखते मलबे में बदल गया। आसपास के करीब पांच मकानों के भी क्षतिग्रस्त होकर गिरने की सूचना है। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल से काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। फैक्ट्री के आसपास का इलाका धुएं और मलबे से पट गया।

मलबे के नीचे मजदूरों और अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव दल लगातार तलाश अभियान चला रहा है। भारी मलबा हटाने के लिए मशीनों की मदद ली जा रही है।

रिहायशी इलाके के करीब चल रहा था पटाखों का कारोबार

स्थानीय लोगों के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री रिहायशी बस्ती से कुछ दूरी पर एक मकान में संचालित हो रही थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एयरफोर्स स्टेशन भी स्थित है। ऐसे संवेदनशील इलाके में पटाखों के निर्माण और भंडारण को लेकर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

फैक्ट्री के पास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम थे या नहीं, विस्फोटक सामग्री के निर्माण और भंडारण की अनुमति थी या नहीं और अग्निसुरक्षा के मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इन सभी बिंदुओं की जांच हादसे के बाद बेहद अहम हो गई है।

धमाकों के बीच बचाव में जुटे ग्रामीण

विस्फोट के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। अपनों की तलाश में लोग मलबे के आसपास दौड़ते नजर आए। कई ग्रामीणों ने पुलिस और राहत दल के पहुंचने से पहले ही घायलों को बाहर निकालने में मदद की। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को स्थानीय लोगों ने चारपाई पर लिटाया और उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल की ओर रवाना किया।

घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचने के बाद उनका उपचार शुरू कराया गया।

पिपरी-चरवा पुलिस और एयरफोर्स की दमकल ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही पिपरी और चरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए एयरफोर्स की अग्निशमन टीम की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। लगातार धमाकों के कारण बचाव अभियान में भी चुनौती सामने आई।

पुलिस और बचाव दल की टीमें मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। प्रशासन की निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

हादसे ने खोल दी सुरक्षा व्यवस्था की पोल

मनौरी की इस घटना ने पटाखा निर्माण और भंडारण की व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। रिहायशी क्षेत्र के नजदीक पटाखा फैक्ट्री का संचालन, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का भंडारण और एयरफोर्स स्टेशन के करीब ऐसी गतिविधि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किसकी अनुमति और किस सुरक्षा व्यवस्था के भरोसे यहां पटाखों का निर्माण किया जा रहा था? जांच के बाद ही हादसे की असली वजह और जिम्मेदार लोगों की तस्वीर साफ होगी।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर...
कारोबार 
GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

ईरान के जॉर्डन हमले पर ट्रंप की चेतावनी, देंगे जवाब

वाशिंगटन। जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले के बाद अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के जॉर्डन हमले पर ट्रंप की चेतावनी, देंगे जवाब

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक  अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक  अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही का असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी दिखाई दे रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद