भागलपुर में प्याज और चीनी एक ही ‘शाही सिंहासन’ पर विराजमान

ठेले वालों ने सलाद से प्याज को दिया ‘देश निकाला’

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

भागलपुर। महंगाई के इस ‘स्वर्ण युग’ में आखिरकार वह समाजवाद आ ही गया है, जिसकी कल्पना बड़े-बड़े विचारकों ने की थी। अब अमीर हो या गरीब, तीखा हो या मीठा, सब एक बराबर हो चुके हैं। सिल्क सिटी भागलपुर के कोने-कोने में इन दिनों सबसे कीमती वस्तु तिजोरियों में नहीं, बल्कि आपकी रसोई के कोने में रखी चीनी और टोकरी में पड़ा प्याज बन चुका है। 

भागलपुर शहर के ऐतिहासिक गिरधारी साह हाट से लेकर तंग गलियों तक, चीनी और प्याज दोनों 70 रुपया प्रति किलो के शाही सिंहासन पर एक साथ विराजमान हैं। ग्रामीण इलाकों में तो इनके तेवर और भी कड़े हैं, हालांकि कहीं-कहीं प्याज थोड़े नरम तेवर के साथ 65 रुपया प्रति किलो भी बिक रहा है। लेकिन इस कड़वे सच ने आम जनता के बजट का स्वाद पूरी तरह बिगाड़ दिया है। इस अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि ने भागलपुर की गृहिणियों के सामने एक नया ‘यक्ष प्रश्न’ खड़ा कर दिया है। महिलाएं परेशान हैं कि जब दोनों का भाव एक ही है, तो सुबह की चाय में चीनी डालें या दोपहर की सब्जी में प्याज का तड़का लगाएं! अब अपनों को चाय पर बुलाना भी किसी बड़े वित्तीय जोखिम से कम नहीं लग रहा है। 

भागलपुर में टूटा बांध, 5 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित ये खबर भी पढ़े : भागलपुर में टूटा बांध, 5 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

बाजार का आलम यह है कि आम जनता अब हाथ में ‘रुपया’ नहीं, बल्कि अपना कलेजा लेकर निकल रही है। गली-मोहल्ले के किराना दुकानदार ग्राहकों को चीनी और प्याज ऐसे तौलकर दे रहे हैं, मानो किसी प्रतिष्ठित आभूषण की दुकान में 24 कैरेट सोने की नाप-जोख हो रही हो। थोक मंडी के कारोबारी दबी जुबान में ‘आवक कम’ होने का रोना रो रहे हैं, जबकि आम जनता का मानना है कि इस महंगाई में उनकी जेब में अब सांसें ही कम बची हैं। 

भागलपुर में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों का बजट इस कदर डगमगा गया है कि उन्होंने नया तरीका ढूंढ निकाला है। छात्र अब किताबों के पन्नों के बीच महंगे प्याज के छिलके बतौर ‘एंटीक पीस’ सहेजकर रख रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बता सकें कि एक दौर ऐसा भी था जब वे प्याज खाया करते थे। महंगाई के इस तांडव का सबसे पहला शिकार बेचारा सलाद और नॉनवेज बना है। सावन का महीना होता तो प्याज को ‘किचन से तड़ीपार’ करना आसान था, लेकिन अब भादो मास आ चुका है। एक महीने तक वेज खाने के बाद अब नॉनवेज से इश्क का सिलसिला शुरू ही हुआ था कि प्याज की ‘रंगदारी’ ने रंग में भंग डाल दिया है। 

शहर के बड़े-बड़े रेस्टोरेंट अब प्लेट में प्याज के दो-चार छल्ले ऐसे परोस रहे हैं, जैसे किसी को वीआईपी सुरक्षा कवर दे रहे हों। वहीं, सड़क किनारे ठेले और मेस चलाने वालों ने तो ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अपने सलाद की प्लेट से प्याज को हमेशा-हमेशा के लिए ‘देश निकाला’ दे दिया है। 

अब प्लेट में सिर्फ मूली और खीरा देखकर जब ग्राहक आंखें तरेरते हैं, तो दुकानदार बेहद दार्शनिक अंदाज में जवाब देते हैं "भैया, सेहत के लिए प्याज अच्छा नहीं होता, दिल का दौरा पड़ सकता है... खासकर तब, जब आप उसका बिल देखेंगे!" फिलहाल, भागलपुर की जनता तीखे प्याज और मीठी चीनी के इस अनोखे ‘गठबंधन’ से त्रस्त है और राहत की उम्मीद में टकटकी लगाए बैठी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई

एसआरएन अस्पताल में बुधवार भोर में तोड़ा दम, हादसे में घायल पांच लोगों में अब तीन का चल रहा उपचार...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई

यूपी में तेज बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरने से वृद्ध की मौत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में हो रही लगातार बारिश के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में दर्जनों मकान ढह गए...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरने से वृद्ध की मौत

यूपी के प्रतापगढ़ में तेज बारिश से कच्चा मकान ढहा, डेढ़ वर्ष मासूम की मौत

इस बड़े हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के प्रतापगढ़ में तेज बारिश से कच्चा मकान ढहा, डेढ़ वर्ष मासूम की मौत

व्यवस्थाओं की खुली पोल: कमरों तक पहुंचा पानी, आज सभी स्कूल बंद

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की...
उत्तर प्रदेश 
व्यवस्थाओं की खुली पोल: कमरों तक पहुंचा पानी, आज सभी स्कूल बंद

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर आगमन, हुआ भव्य स्वागत

एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना  रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट...
राजस्थान 