रेलवे क्रासिंग के पास यूके लिप्टिस का पेंड गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त

विजली आपूर्ति भी बाधित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यूकेलिप्टस का विशालकाय पेड़ अचानक भरभराकर सड़क और आसपास की दुकानों पर जा गिरा। पेड़ की चपेट में आने से बिजली की लाइन भी दुकानों पर गिर गई और तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। बिजली विभाग की तत्परता से आनन-फानन बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। 

हादसे के दौरान तहसील से लौट रहे समेसी निवासी रामतीर्थ शर्मा अपनी बाइक समेत पेड़ के नीचे दब गए। हादसे में वह घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामतीर्थ को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर भर्ती कराया।

12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया ये खबर भी पढ़े : 12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

1001127645

वहीं, मऊ निवासी धर्मेंद्र रेलवे क्रॉसिंग के पास ठेले पर केला बेच रहे थे। अचानक पेड़ गिरता देख उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन उनका ठेला पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। मऊ निवासी मोटरसाइकिल मैकेनिक इशरत की गुमटी भी पेड़ के नीचे दबकर चकनाचूर (क्षतिग्रस्त) हो गई। इसरत ने बताया कि इसी दुकान के सहारे मेरा पूरा परिवार चलता था अब तो खाने के लाले पड जा जाऐंगें , गुमटी के पास खड़ी एक अन्य व्यक्ति की बाइक भी पेड़ की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में चिनहट निवासी टेम्पो मैकेनिक की  पेड़ के नीचे दबने से उनकी स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बिजली की लाइन टूटकर दुकानों के ऊपर गिरने के बाद चिंगारियां निकलने से लोगों में दहशत फैल गई थी। गनीमत रही कि बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी, वरना पेड़ के नीचे दबे लोगों और आसपास मौजूद दुकानदारों के बीच करंट फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तीन दिन पुरानी दोस्ती, नहर में मिली आजाद की लाश...

हिसार। बरवाला के वार्ड नंबर पांच निवासी 38 वर्षीय कारपेंटर आजाद की नहर में डूबने से हुई मौत ने कई...
हरियाणा 
तीन दिन पुरानी दोस्ती, नहर में मिली आजाद की लाश...

गुरुग्राम में ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर आरोप

गुरुग्राम। सेक्टर-45 इलाके में सोमवार को आपसी विवाद में एक ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक...
हरियाणा 
गुरुग्राम में ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर आरोप

कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मातम

पलामू। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित मुनकेरी गांव के परवाटांड़ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आहर...
झारखंड 
तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मातम

आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी।  जिले में आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामान्य वर्ग के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 

दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

हाथरस । शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा के...
उत्तर प्रदेश 
दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

फैक्ट्री मालिक समेत परिवार के छह लोगों पर मुकदमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई