कार में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग संरक्षण में
वायरल वीडियो सामने आते ही मोहनलालगंज पुलिस ने की कार्रवाई
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज, लखनऊ। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कार में तोड़फोड़ के वीडियो का मोहनलालगंज पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन नाबालिगों को संरक्षण में लेकर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 28 अगस्त की रात कार के शीशे तोड़कर उसमें तोड़फोड़ की थी।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद करन पुत्र पप्पू यादव निवासी अर्जुनगंज, सचिन पुत्र पप्पू यादव निवासी सजनापुर तथा आदित्य उर्फ लकी पुत्र रामराज निवासी बरौना थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, तीन नाबालिगों को संरक्षण में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की गई और परिजनों को हिदायत देकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। कार में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता सामने आई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
