सीएम के द्वारा यूपीसीओएस शुभारंभ कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण

आउटसोर्स कार्मिकों को मिली नई सेवा सुरक्षा की सौगात

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

अम्बेडकरनगर ।  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु लोक भवन सभागार लखनऊ से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम  का शुभारंभ, यूपीसीओएस  के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग तथा यूपीसीओएस  के लोगो के अनावरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में  सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय,  विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, अध्यक्ष नगरपालिका अकबरपुर चंद्र प्रकाश वर्मा, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या में उपस्थित विभिन्न विभागों के आउटसोर्स कार्मिकों एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के उद्बोधन को सुना गया।
इस सजीव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के मानव संसाधन की बेहतर प्लानिंग की जा सके, इसके लिए भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया जाएगा। भर्ती योग्यता और मेरिट के आधार पर होगी तथा राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुरूप की जाएगी। रिक्रूटमेंट, पोस्टिंग, अटेंडेंस, सैलरी, ग्रेच्युटी, इंश्योरेंस और अन्य सेवा लाभों का डिजिटल मैनेजमेंट एवं डिजिटल मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी अपनी सर्विस डिटेल, बैंक अकाउंट, अटेंडेंस, पेमेंट और वेतन से होने वाली कटौती आदि की जानकारी एक ही स्थान पर देख सकेगा। इसी व्यवस्था के माध्यम से वह अपना ग्रीवांस या शिकायत भी दर्ज करा सकेगा, शिकायत का स्टेटस देख सकेगा और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका समाधान भी प्राप्त कर सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी का वेतन सीधे उसके बैंक खाते में जाएगा। ईपीएफ और ईएसआई का योगदान भी नियमित रूप से जमा किया जाएगा। कोई आउटसोर्सिंग कंपनी या एजेंसी कर्मचारी के वेतन से अनावश्यक कटौती नहीं कर सकेगी। आउटसोर्सिंग कंपनी को सरकार अलग से उसका सेवा शुल्क देगी और कर्मचारी के वेतन से किसी प्रकार की सर्विस चार्ज की कटौती नहीं की जाएगी।
 उन्होंने कहा कि ईपीएफ यानी कर्मचारी की भविष्य निधि का पैसा उसके नाम पर सुरक्षित रहेगा। सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद यह राशि उसके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा और पूंजी के रूप में उपयोगी होगी। इसी प्रकार
 ईएसआई के माध्यम से कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यदि ईएसआई अस्पताल में आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है तो कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इसे आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जिससे कर्मचारी और उसके परिवार को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सके।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृत्व अवकाश सहित सभी वैधानिक सेवा लाभ कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसी आउटसोर्सिंग कंपनी को किसी कर्मचारी को मनमाने ढंग से हटाने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी कर्मचारी को हटाने की आवश्यकता होती है तो पहले सरकार को इसकी जानकारी देनी होगी। 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि आउटसोर्स सेवा निगम द्वारा स्टेट बैंक के साथ किए गए एमओयू के माध्यम से कर्मचारियों को विभिन्न वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कर्मचारी का वेतन सीधे उसके बैंक खाते में जाएगा। निर्धारित वेतनमान के अनुसार कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन के आधार पर दुर्घटना बीमा का कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा। किसी दुर्घटना या आपदा की स्थिति में कर्मचारी के परिवार को 20 लाख रुपये से लेकर 40-50 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

इसी माह बनेंगे दस हजार पीएम आवास  ये खबर भी पढ़े : इसी माह बनेंगे दस हजार पीएम आवास 

       उन्होंने कहा कि अग्निकांड की स्थिति में बैंक के माध्यम से 10 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आकस्मिक चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए 5 लाख रुपये तक की व्यवस्था तथा आपात स्थिति में एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होने पर 10 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।

       मुख्यमंत्री ने कहा कि पुत्र की शिक्षा के लिए 8 लाख रुपये तक, पुत्री की शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक तथा दो पुत्रियों के विवाह के लिए 8 से 10 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। दुर्भाग्यवश किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को बैंक के माध्यम से 50 हजार रुपये की तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

       उन्होंने कहा कि जीरो बैलेंस पर खाता खोलने की सुविधा तथा बैंक खाते के माध्यम से परिवार के अधिकतम चार सदस्यों को विशेष योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है।
 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सजीव प्रसारण कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे ने जनपद के विभिन्न विभागों में तैनात आउटसोर्स कार्मिकों को बधाई देते हुए  मुख्यमंत्री  एवं प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आप किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होगा प्रत्येक आउटसोर्स कार्मिक का प्रत्येक माह 02 से 03 तारीख तक उनका मानदेय प्राप्त होगा।कार्यक्रम के अंत मेंजनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सर्दियों के दिनों में दमघोटू प्रदूषण को कम करने के लिए...
राष्ट्रीय 
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

संत कबीर नगर,   जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के सचिव/न्यायिक सभी...
उत्तर प्रदेश 
पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

नई डायग्नोस्टिक सुविधाओं से मरीजों को किफायती दरों पर मिलेगा लाभ कैंसर, हृदय रोग, न्यूरोलॉजी समेत कई जटिल बीमारियों की...
राष्ट्रीय 
सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

मथुरा।  जिले में गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एसपी ट्रैफिक के पेशकार और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

पहाड़ी झीलों-हिमस्खलन से निपटने की तैयारी पर केंद्र की समीक्षा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने गुरुवार को दिल्ली में हिमालयी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में ग्लेशियल...
राष्ट्रीय 
पहाड़ी झीलों-हिमस्खलन से निपटने की तैयारी पर केंद्र की समीक्षा

उत्तर प्रदेश

पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

संत कबीर नगर,   जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के सचिव/न्यायिक सभी...
उत्तर प्रदेश 
पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

मथुरा।  जिले में गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एसपी ट्रैफिक के पेशकार और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान