डीएम की अध्यक्षता में नगर विकास कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न

भारी बारिश के दृष्टिगत नगर निकाय अलर्ट मोड में रहें, जलभराव की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई करें : डीएम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता

  • OTS योजना के तहत बकायेदार करदाताओं को योजना से मिलने वाले लाभ की जानकारियो वाली नोटिस देकर लाभ दिलाएं : डीएम

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों से वर्तमान में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत एक-एक नगर निकाय में जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। सभी अधिशासी अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में कहीं भी स्थायी जलभराव की स्थिति नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बारिश को देखते हुए सभी नगर निकाय अलर्ट मोड में रहें तथा कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। 

जलभराव के दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर पम्पैऔ आदि आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल जल निकासी कराई जा सके।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जलभराव से संबंधित आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित एवं संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।

वाराणसी में सवर्ण समाज का धरना पांचवें दिन भी जारी ये खबर भी पढ़े : वाराणसी में सवर्ण समाज का धरना पांचवें दिन भी जारी

उन्होंने नगर निकायों में स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कहा कि बारिश के दौरान सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई, नालों एवं नालियों की सफाई तथा कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग एवं आवश्यकतानुसार कीटनाशकों का छिड़काव कराया जाए। जलभराव वाले अथवा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए साफ-सफाई एवं फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि संक्रमण एवं मच्छरजनित बीमारियों के प्रसार को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

बैठक में ‘एकमुश्त समाधान योजना (OTS)’ की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र करदाताओं तक पहुंचाने के लिए सभी नगरीय निकायों में वार्डवार टीमें गठित कर प्रत्येक बकायेदार करदाता को नोटिस उपलब्ध कराया जाए। 

नोटिस में करदाता के कुल बकाये के साथ-साथ OTS के अंतर्गत वर्तमान में भुगतान करने पर मिलने वाली छूट/लाभ की धनराशि का स्पष्ट उल्लेख किया जाए, ताकि करदाता को देय राशि एवं योजना से मिलने वाले लाभ की पूरी जानकारी एक ही स्थान पर मिल सके। उन्होंने बड़े बकायेदारों एवं पुराने बकाये वाले करदाताओं से विशेष रूप से संपर्क कर योजना का लाभ दिलाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर बकाया कर जमा कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज  गुंजिता अग्रवाल सहित नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, अभियंता तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बॉन्डेड डॉक्टर्स का लागू होगा समान वेतनमान: ब्रजेश पाठक

लखनऊ। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत बॉन्डेड डॉक्टर्स की वेतन संबंधी मांगों को लेकर उप...
उत्तर प्रदेश 
बॉन्डेड डॉक्टर्स का लागू होगा समान वेतनमान: ब्रजेश पाठक

बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण- उपेंद्र कुमार

संत कबीर नगर, सेमरियावॉ। गुरुवार को ए. एच. एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण रंगारंग...
उत्तर प्रदेश 
बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण- उपेंद्र कुमार

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा ब्रजभूमि आगमन के साथ ही...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

फर्रुखाबाद में सीएम योगी का हवाई सर्वे, बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

नीम करौरी बाबा को प्रणाम कर योगी ने की भाषण की शुरुआत फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद में सीएम योगी का हवाई सर्वे, बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

अकबरपुर में सोलर पैनल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबेडकरनगर। जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में सोलर पैनल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों...