राजस्थान में मानसून सुस्त, सात जिलों में आज बारिश के आसार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में तेज बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, बारां और झालावाड़ में बारिश की संभावना जताई है।

इसके बाद प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने तथा अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में बारिश कम होने से गर्मी का असर फिर बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। धौलपुर में दो इंच से अधिक पानी बरसा।

फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले पीटीआई को एसओजी ने किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले पीटीआई को एसओजी ने किया गिरफ्तार

धौलपुर के राजाखेड़ा में 58 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं डीग में 45, बौंली में 15, कोटा के चेचट में 18, बड़ी सादड़ी में 46 तथा बारां के छबड़ा और अटरू में 22-22 मिलीमीटर बारिश हुई।

श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ में रविवार दोपहर तक गर्मी और उमस बनी रही। इसके बाद अचानक घने बादल छाए और तेज हवा के साथ कई इलाकों में तूफानी बारिश हुई।

बीकानेर के लूणकरणसर और खाजूवाला, श्रीगंगानगर के पदमपुर सहित हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के कारण इन क्षेत्रों के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आ गई।

मानसून कमजोर रहने से पश्चिमी राजस्थान के जिलों में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। रविवार को फलोदी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। आने वाले दिनों में भी पश्चिमी राजस्थान में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से तापमान बढ़ने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, सतना, डालटनगंज और बांकुरा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है।

इसके प्रभाव से अगले दो दिन पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में ही छिटपुट बारिश हो सकती है। 8-9 सितंबर से मानसून के फिर कमजोर पड़ने और करीब एक सप्ताह तक अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए झालावाड़ जिले में सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय किया है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

संत कबीर नगर, आज दिनांक 7.9.2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में 10 दिवसीय सरल संस्कृत...
उत्तर प्रदेश 
10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

Simple Wave: फैमिली यूजर्स के लिए बना आरामदायक इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी के साथ फैमिली EV स्कूटर सेगमेंट में मुकाबला...
टेक-मित्र 
Simple Wave: फैमिली यूजर्स के लिए बना आरामदायक इलेक्ट्रिक स्कूटर

Maruti Baleno में बड़े बदलाव, आकर्षक डिजाइन से लेकर खास फीचर्स तक

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Baleno का नया फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में...
टेक-मित्र 
Maruti Baleno में बड़े बदलाव, आकर्षक डिजाइन से लेकर खास फीचर्स तक

भारत में यात्री वाहन बिक्री तेज, CNG-हाइब्रिड और ईवी की मांग घटी

भारत के यात्री वाहन बाजार में अगस्त में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन जैसे सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक ने...
टेक-मित्र 
भारत में यात्री वाहन बिक्री तेज, CNG-हाइब्रिड और ईवी की मांग घटी

नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,355 मौतें; 5,000 लोगों की तलाश जारी

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,355 पहुंच गई है। अभी भी जारी खोज, बचाव...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,355 मौतें; 5,000 लोगों की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

संत कबीर नगर, आज दिनांक 7.9.2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में 10 दिवसीय सरल संस्कृत...
उत्तर प्रदेश 
10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बिजली उपभोक्ताओं से एकजुट होने की अपील की, स्मार्ट मीटर की बिलिंग, पारदर्शिता और डेटा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद