रेल यात्रियों को बड़ी राहत, लखनऊ से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
लखनऊ। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 02533 लखनऊ जं.-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 07 सितम्बर, 2026 दिन सोमवार को निम्नवत किया जायेगा।
02533 लखनऊ जं.-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एकल यात्रा विशेष गाड़ी 07 सितम्बर, 2026 दिन सोमवार को लखनऊ जं. से 17.10 बजे प्रस्थान कर उन्नाव से 18.27 बजे, कानपुर सेंट्रल से 19.15 बजे, उरई से 20.44 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जं. से 22.53 बजे, दूसरे दिन ललितपुर से 00.07 बजे, भोपाल से 03.15 बजे, रानी कमलापति से 03.29 बजे, इटारसी से 05.05 बजे, खंडवा से 08.00 बजे, भुसावल से 09.55 बजे, मनमाड से 12.20 बजे, नासिक रोड से 13.28 बजे, इगतपुरी से 14.32 बजे, कल्याण जं. से 16.15 बजे तथा दादर से 17.05 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 18.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
