कौशाम्बी : यमुना में डूबकर तीन बच्चों की माैत, हादसे का सीएम ने लिया संज्ञान

छोटे भाई को बचाने उतरे दो भाइयाें की चली गई जान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के पड़ोसी जनपद कौशाम्बी में स्थित महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव में शनिवार को यमुना नदी में स्नान करने गए तीन बच्चों की डूबने से जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों के सहयोग से बच्चों के शव बरामद किये। इस हादसे की जानकारी होते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव राहत पहुंचाए।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि हादसे में महेवा थाना क्षेत्र के घोघापुर गांव निवासी बृजेश (7) पुत्र सोनू निषाद तथा सगे भाई करन (6) और शनि (4) पुत्र राजेश निषाद की जान चली गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महेवा घाट थाना क्षेत्र के घोघापुर गांव निवासी सोनू निषाद और उनके भाई राजेश निषाद दिल्ली में मजदूरी करते हैं। दोनों भाई करीब चार दिन पहले ही अपने परिवार के साथ गांव घोघपुर आए। शनिवार को उनके बच्चे यमुना किनारे नहाने के लिए गए थे। जहां स्नान करते समय शनि गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख बृजेश और करन उसे बचाने के लिए आगे गये तो वे दोनों भी डूबने लगे। जब तक आस-पास के लोग कुछ कर पाते, इस बीच तीनों बच्चे गहरे पानी में समा गए। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विधायक एवं डीएम की उपस्थिति में धनघटा तहसील में  समाधान दिवस का हुआ आयोजन ये खबर भी पढ़े : विधायक एवं डीएम की उपस्थिति में धनघटा तहसील में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री ने लिया हादसे का संज्ञानकौशांबी में यमुना में बच्चों के डूबने की घटना का मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर पहुंचें। साथ ही पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।एसपी ने कहा—घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि घोघपुर गांव में यमुना नदी में बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गाेताखाेराें की मदद से बच्चों को बाहर निकलवाया गया, लेकिन तब तक काफी देर चुकी थी। हादसे में तीनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीएम साय आज बिलासपुर-रायपुर में तीजा-पोरा तिहार में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को बिलासपुर और रायपुर में आयोजित तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
सीएम साय आज बिलासपुर-रायपुर में तीजा-पोरा तिहार में होंगे शामिल

जमीन हड़पने के आरोप में TMC नेता काजल घोष गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। जमीन से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में फांसीदेवा के प्रभावशाली तृणमूल कांग्रेस नेता और सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
जमीन हड़पने के आरोप में TMC नेता काजल घोष गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का असर अब पश्चिमी हिस्से में भी दिखाई देने लगा है। पूर्वी जिलों में बारिश...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

कालका-शिमला रेललाइन का होगा डिजिटल प्रचार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच सुरंगों और पुलों से गुजरने वाली कालका-शिमला हेरिटेज रेललाइन को पर्यटन के बड़े...
राज्य  हिमाचल 
कालका-शिमला रेललाइन का होगा डिजिटल प्रचार

मशाल और ढोल बजाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान

झाड़ग्राम। जिले के लालगढ़ क्षेत्र में हाथियों के आतंक से परेशान किसान इन दिनों अनोखे तरीके से अपनी फसल की...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
मशाल और ढोल बजाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बीते 24 घंटे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय रहने के कारण रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

फ़िरोज़ाबाद । थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने सभी पुलिस कर्मियों का सीना...
उत्तर प्रदेश 
रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप