कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या
कौशांबी महिला थाने में ड्यूटी के दौरान चली गोली, तीन माह पहले हुई थी पहली पोस्टिंग
कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महिला थाना में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार काे ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि मूलरूप से गाजीपुर जिले की रहने वाली प्रियंका यादव वर्ष 2025 बैच की महिला सिपाही थीं। वर्तमान में वह महिला थाना में तैनात है। तीन माह पहले ही उसकी ट्रेनिंग पूरी हुई और पहली पोस्टिंग कौशांबी के महिला थाना में हुई थी। मंगलवार काे पहरे ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही प्रियंका ने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर थाना में तैनात सभी पुलिस कर्मी पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक, अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया।एएसपी का कहना है कि गोली लगने से महिला सिपाही की मौत हुई है पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
