NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

 हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर हैकरों ने उनसे 72.10 लाख रुपये ठग लिए। हैकरों ने दंपती को उनके घर में दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा।
 
 इसके बाद उनसे सुरक्षा के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। दंपती ने पहले इस घटना को गुप्त रखा था। यह मामला तब सामने आया जब हैकरों को भेजे जाने वाले दस्तावेज गलती से नालागढ़ के पेंशनर समूह में चले गए।
 
 पति-पत्नी उच्च पदों से सेवानिवृत्त हुए हैं, जिसकी शातिरों को भनक थी। 5 सितंबर को दंपती को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एनआईए का चीफ प्रकाश अग्रवाल बताया। 
 
उसने कहा कि आप एटीएस फोर्स के रडार पर हैं। उनके आधार कार्ड का उपयोग केनरा बैंक में आतंकी गतिविधियों के लिए हुआ है। 
 
हैकरों ने परिवार की गतिविधियों पर नजर रखने का दावा किया। उन्होंने दंपती को इस जुर्म से बाहर निकालने का आश्वासन दिया। इसके लिए किसी को कुछ न बताने और उनकी मांगें पूरी करने को कहा।
 
हैकरों ने उनके बैंक खाते नंबर, आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज ले लिए। हैकरों ने दंपती से 72 लाख 10 हजार रुपये सुरक्षा राशि के रूप में जमा करने को कहा।
 
 उन्होंने एक आवेदन लिखने को भी कहा। इसमें वरिष्ठ नागरिक होने के साथ-साथ बीमार होने की बात लिखने को कहा गया। हैकरों ने चेतावनी दी कि यदि किसी को बताया तो वे उन्हें इस मामले से बाहर नहीं निकालेंगे।
 
 हैकरों के कहने पर पति-पत्नी नालागढ़ के पंजाब नेशनल बैंक गए। उन्होंने अपनी सभी एफडी तुड़वा दीं और हैकरों द्वारा बताए खाते में पैसे डाल दिए।
 
जब पति-पत्नी बैंक में अपनी एफडी तुड़वाने पहुंचे तो बैंक प्रबंधक सौरभ मोक्टा ने उन्हें आधे घंटे तक समझाया और कहा कि हैकर कुछ भी कर सकते हैं
 
 लेकिन पति-पत्नी डरे हुए थे और उन्होंने बैंक प्रबंधक को बताया कि उन्हें कोई संपत्ति खरीदनी है। प्रबंधक के बार-बार मना करने के बावजूद उन्होंने 72.10 लाख रुपये हैकरों के खाते में जमा कर दिए।
 
पेंशनरों के समूह में एक पत्र वायरल हुआ। इसमें दंपती ने खुद को हृदय रोगी बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी। पंजाब नेशनल बैंक नालागढ़ के सेवानिवृत्त प्रबंधक अश्वनी घई उनके घर गए। 
 
काफी समझाने के बाद दंपती ने पूरी घटना बताई। अश्वनी घई ने बैंक को सूचना दी, लेकिन तब तक हैकर पैसे इधर-उधर कर चुके थे। अब दंपती ने पुलिस हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
 
संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान के खारान और पंजगुर जिलों में पाकिस्तान की सेना के वाहनों को निशाना बनाया गया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

भोपाल: मध्य प्रदेश में स्वच्छ, हरित एवं सतत परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ करने और पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी...
मध्य प्रदेश 
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी...

NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

  हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर हैकरों ने उनसे...
हिमाचल 
NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

उत्तर प्रदेश

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि भर्ती विज्ञापन या उससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महिला थाना में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार काे ड्यूटी के दौरान संदिग्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की