बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान के खारान और पंजगुर जिलों में पाकिस्तान की सेना के वाहनों को निशाना बनाया गया है। हथियारबंद लोगों के इस हमले में बड़ा विस्मयकारी दावा किया गया है।

इस दावे के अनुसार, हमले में 1,000 सैन्यकर्मी मारे गए या घायल हुए। इस दावे पर पाकिस्तान सरकार या संघीय सेना ने अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। अभी तक किसी संगठन ने भी इस तरह के हमले की जिम्मेदारी ली है।

द बलोचिस्तान पोस्ट की 08 सितंबर की शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय सूत्रों ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने शाम को खारान शहर के पास पाकिस्तान की सेना की गाड़ियों को निशाना बनाया।

संघ प्रमुख भागवत ने लंदन के स्वामीनारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना ये खबर भी पढ़े : संघ प्रमुख भागवत ने लंदन के स्वामीनारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना

सूत्रों का कहना है कि हमले के दौरान सेना की कम से कम तीन गाड़ियों पर सीधी फायरिंग हुई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, हमले में लगभग 1,000 सैन्यकर्मी मारे गए या घायल हुए। अधिकारियों की ओर से घटना, हताहतों या हमले के बारे में तुरंत कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस बीच, पंजगुर जिले के प्रोम इलाके में बंदूकधारियों ने पाकिस्तान की सेना के लिए राशन ले जा रही एक गाड़ी में आग लगा दी। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान हथियारबंद लोगों ने एक और गाड़ी पर भी कब्जा कर लिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हथियारबंद लोगों ने पंजगुर के चिडगी इलाके में एक रिहायशी इलाके में आग लगाने की घटना में पाकिस्तान की सेना द्वारा लगाए गए सर्विलांस कैमरों को नष्ट कर दिया।

इन हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। हालांकि बलोच आजादी समर्थक संगठन ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी लेते रहे हैं।

द बलोचिस्तान पोस्ट की एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के मीडिया विंग के पूर्व में जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीएलए ने पाकिस्तान के सुरक्षा बलों, सैन्य ठिकानों और वाहनों को निशाना बनाते हुए 500 से अधिक हमले किए।

इनमें 1,000 से अधिक सैनिकों के मारे जाने या गंभीर रूप से घायल हुए। वर्ष 2026 में मस्तुंग, क्वेटा, कलात, और बोलन में व्यापक टकराव देखा गया है।

बीएलए के फतह स्क्वायड और अन्य विशेष शाखाओं ने संघीय सरकार के सैन्य काफिलों को निशाना बनाकर कई घातक हमले किए हैं। इन हमलों में जियारत क्रॉस और सूराब क्षेत्रों में कई पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का दावा किया गया।

पाकिस्तान सरकार और सेना (आईएसपीआर) आमतौर पर बलोच विद्रोही गुटों के दावों को खारिज करती है या हताहतों की बहुत कम संख्या बताती है।

पाकिस्तान के सुरक्षा बल भी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चला रहे हैं। इन अभियानों में सैकड़ों बलोच लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया गया है।

संघर्ष क्षेत्र होने और मीडिया पर कड़े प्रतिबंधों के कारण, दोनों पक्षों (बीएलए और पाकिस्तान की सेना) के हताहतों के इन बड़े आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना बेहद कठिन है।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने बलोचिस्तान निवासी इमरान अली को जबरन गायब किए जाने और उसकी न्यायेतर हत्या को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए पाकिस्तान से मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया है।

बताया गया है कि पिछले साल 27 अगस्त को पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी विभाग के करीब 20 अधिकारियों ने अली को उसके अपार्टमेंट से कथित तौर पर अगवा कर लिया था और वे उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गए थे।

अली के परिवार को एक साल तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई कि वह कहां है और उसके साथ क्या हुआ। हालांकि, अली के साथ हिरासत में लिए गए कुछ लोगों ने रिहा होने के बाद पुष्टि की कि उसे हिरासत में रखा गया था।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की विज्ञप्ति में कहा गया कि हिरासत के दौरान अली को कई दिनों तक कथित तौर पर यातनाएं दी गईं।

विशेषज्ञों ने कहा, ''अगर किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद अधिकारी यह मानने से इनकार कर दें कि वह उनकी हिरासत में है, या उसके बारे में अथवा उसके ठिकाने की जानकारी छिपाएं, तो इसे जबरन गायब किया जाना माना जाता है।

ऐसी स्थिति में पीड़ित कानून के संरक्षण से बाहर हो जाता है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून के एक अनिवार्य सिद्धांत का उल्लंघन है।''

जबरन गायब किए जाने के मामलों को देखने वाले पाकिस्तान के जांच आयोग के समक्ष पिछले माह हुई सुनवाई के दौरान पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अली की मई 2026 में एक कथित मुठभेड़ में मौत हो गई थी।

अधिकारियों को उसके शव की शिनाख्त करने में करीब एक महीने का समय लगा। अधिकारियों ने दावा किया कि वे अली के शव को सुरक्षित नहीं रख सके और इसलिए जून 2026 में उसे दफना दिया गया।

इस खुलासे के बाद अली का परिवार क्वेटा के सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां परिजनों ने अस्पताल के रिकॉर्ड में मौजूद तस्वीरों के आधार पर शव की शिनाख्त की। अली का शव कथित तौर पर छह अन्य शवों के साथ अस्पताल लाया गया था।

अस्पताल के कर्मचारियों या पुलिस ने इनमें से किसी भी शव के संबंध में कोई दस्तावेज तैयार नहीं किया और न ही उनकी सूचना दर्ज की।

इन शवों को शिनाख्त किए बिना और उनके परिवारों को सूचित किए बिना दफना दिया गया। विशेषज्ञों ने कहा, ''बलोचिस्तान में इन मामलों को देखते हुए गंभीर आशंका है कि अन्य शव भी जबरन गायब किए गए लोगों के हो सकते हैं।''

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ से पोषण अभियान की शुरुआत

भोपाल । मध्य प्रदेश में आज (बुधवार) से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 की शुरुआत की जा रही है। ‘हमारी आंगनवाड़ी,...
मध्य प्रदेश 
‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ से पोषण अभियान की शुरुआत

मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री आज करेंगे ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

भोपाल । मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा...
मध्य प्रदेश 
मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री आज करेंगे ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान के खारान और पंजगुर जिलों में पाकिस्तान की सेना के वाहनों को निशाना बनाया गया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

भोपाल: मध्य प्रदेश में स्वच्छ, हरित एवं सतत परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ करने और पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

उत्तर प्रदेश

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि भर्ती विज्ञापन या उससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महिला थाना में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार काे ड्यूटी के दौरान संदिग्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की