भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल: मध्य प्रदेश में स्वच्छ, हरित एवं सतत परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ करने और पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'विश्व ईवी दिवस' के अवसर पर आज बुधवार को राजधानी भोपाल में एक विशाल इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) रैली का आयोजन किया जा रहा है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट), भोपाल के प्राविधिक सहयोग से इस पहल का आयोजन किया जा रहा है। यह जनजागरूकता रैली गोविंदपुरा दशहरा मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी।

रैली शहर के प्रमुख व्यावसायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से गुजरते हुए चेतक ब्रिज, एमपी नगर, लिंक रोड नंबर-1, टीटी नगर तिराहा एवं माता मंदिर होते हुए मैनिट, भोपाल परिसर में गरिमामय ढंग से संपन्न होगी।

इस रैली में ई-टू व्हीलर, ई-रिक्शा, अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक कारें एवं ई-बसें एक साथ सम्मिलित होकर हरित मोबिलिटी का संदेश देंगी।

पर्यावरण-अनुकूल कल के लिए नागरिक सहभागिता आवश्यक
नगरीय विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि ई-वाहनों का अंगीकार केवल परिवहन का आधुनिक विकल्प मात्र नहीं है, अपितु यह वायु गुणवत्ता में सुधार, कार्बन उत्सर्जन में भारी कटौती और टिकाऊ शहरी विकास की दिशा में एक युगगामी कदम है।

आयुक्त ने कहा कि ‘ईवी अपनाएं, स्वच्छ भविष्य बनाएं’ के केंद्रीय ध्येय वाक्य के साथ आयोजित यह रैली आम नागरिकों को दैनिक जीवन में पर्यावरण-मित्र साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। यह अनुठा प्रयास एक स्वच्छ, प्रदूषण-मुक्त और हरित मध्यप्रदेश के निर्माण में जन-भागीदारी को नई दिशा प्रदान करेगा।

उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी, पांच स्वरूपों में देंगे भक्तों को दर्शन ये खबर भी पढ़े : उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी, पांच स्वरूपों में देंगे भक्तों को दर्शन

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान के खारान और पंजगुर जिलों में पाकिस्तान की सेना के वाहनों को निशाना बनाया गया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

भोपाल: मध्य प्रदेश में स्वच्छ, हरित एवं सतत परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ करने और पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी...
मध्य प्रदेश 
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी...

NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

  हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर हैकरों ने उनसे...
हिमाचल 
NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

उत्तर प्रदेश

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि भर्ती विज्ञापन या उससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महिला थाना में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार काे ड्यूटी के दौरान संदिग्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की