यूजीसी नेट 2026: NTA ने उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाएं निर्धारित, दिल्ली में यात्रा को लेकर पहले जारी की थी एडवाइजरी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट 2026 परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं। एनटीए ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अंग्रेजी, समाजशास्त्र और वाणिज्य की यूजीसी नेट 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले हर उम्मीदवार को शुभकामनाएं। अपने केंद्र पर जल्दी पहुंचें, अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी साथ रखें और निर्देशों का पालन करें। ऑल द बेस्ट।" 

एनटीए यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा बुधवार से लेकर गुरुवार तक आयोजित की जा रही है, जिसमें बुधवार को पहली पाली में अंग्रेजी विषय के लिए परीक्षा निर्धारित की गई है। वहीं, दूसरी पाली कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित है। गुरुवार को समाजशास्त्र की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

दुष्कर्म के आरोपी के पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : दुष्कर्म के आरोपी के पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इससे पहले मंगलवार को एनटीए ने दिल्ली में यूजीसी नेट जून 2026 की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी सलाह जारी की थी। एजेंसी ने कहा था कि उम्मीदवार अपनी यात्रा की योजना पहले से ही बना लें।एनटीए ने बताया था कि 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में यात्रा प्रतिबंधों की संभावना है, जिससे सड़क यात्रा लंबी हो सकती है और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में देरी हो सकती है।

परीक्षार्थियों के लिए जारी सलाह में एजेंसी ने सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया था कि वे अपने यात्रा मार्गों की पहले से जांच कर लें, समय से पहले निकलें और निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के दौरान संभावित यातायात प्रतिबंधों, मार्गों में बदलाव या देरी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त अतिरिक्त समय अपने पास रखें।

एनटीए ने कहा था कि उम्मीदवारों को पहले से ही उचित व्यवस्था करनी चाहिए और यात्रा के समय में वृद्धि की संभावना को ध्यान में रखना चाहिए, ताकि वे रिपोर्टिंग समय से काफी पहले अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सकें और अंतिम समय की किसी भी कठिनाई से बच सकें।

अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों की पुनर्परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के अनुसार, पुनर्परीक्षा 9 और 10 सितंबर को आयोजित की जा रही है।अंग्रेजी की परीक्षा बुधवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली शिफ्ट में कराई जा रही है, जबकि वाणिज्य की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक दूसरी शिफ्ट में निर्धारित है। समाजशास्त्र का पेपर गुरुवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान के खारान और पंजगुर जिलों में पाकिस्तान की सेना के वाहनों को निशाना बनाया गया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

भोपाल: मध्य प्रदेश में स्वच्छ, हरित एवं सतत परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ करने और पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी...
मध्य प्रदेश 
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी...

NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

  हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर हैकरों ने उनसे...
हिमाचल 
NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

उत्तर प्रदेश

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि भर्ती विज्ञापन या उससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महिला थाना में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार काे ड्यूटी के दौरान संदिग्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की