अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अभियान चलाकर छात्रों को सपा से जोड़ने पर दिया जोर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सपा के छात्र संगठन समाजवादी छात्र सभा के लिए नया यूनिफार्म लॉन्च किया। समाजवादी छात्र सभा के नये यूनिफार्म में नीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस है। टी शर्ट पर समाजवादी छात्र सभा का लोगो छपा है।

कार्यक्रम में समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा दो सप्ताह का कार्यक्रम तय कर कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छात्र जागरूकता अभियान चलाएगी। छात्रों को सदस्य बनाकर, समाजवादी विचारधारा को छात्रों तक पहुंचायेंगे।

बाल कल्याण समिति की बैठक में बाल सुरक्षा व नशे से बचाव पर चर्चा ये खबर भी पढ़े : बाल कल्याण समिति की बैठक में बाल सुरक्षा व नशे से बचाव पर चर्चा

पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वृक्षारोपण के बाद विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में शिविर लगाकर सम्पर्क कार्यक्रम तथा पर्चा वितरण, विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं से सुझाव पत्र भरवाए जाएंगे। संगोष्ठी में वर्तमान राजनीति में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं की भूमिका पर चर्चा होगी जबकि मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी की सोच नई होती है। उसी दिशा में काम कर समाजवादी पार्टी छात्रसभा को नई यूनिफार्म देकर छात्रों के बीच समाजवादी विचारधारा को पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि यूनिफार्म सिर्फ यूनिफार्म नहीं होती है, इससे गैरबराबरी खत्म होती है। सब एक तरह से दिखाई देता है। यूनिफार्म यूनिफॉर्मिटी लाती है। इसीलिए छात्रसभा के नौजवान नई सोच, नई विचारधारा के साथ काम करते हुए कालेज-विश्वविद्यालयों में छात्रों को जोड़ेंगे। सपा छात्रसभा के पदाधिकारी छात्रों के बीच समाजवादी विचारों और मूल्यों को लेकर जाएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी प्रोगेसिव एप्रोच, पॉजिटिव सोच, लोकतांत्रिक तरीका, अपने अफरमेटिव और डेमोक्रेटिक एक्शन, सोशलिस्ट विचारधारा को छात्रों के बीच पहुंचाने और पीडीए आंदोलन से छात्रों नौजवानों को जोड़ने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए पॉजिटिव, डेमोक्रेटिक और अफरमेटिव एक्शन के लिए जाना जाता है। वहीं हमारा पीडीए भाजपा सरकार से पीड़ित, दुखी, अपमानित लोगों को जोड़कर काम कर रहा है। हम सब एक सकारात्मक सोच के साथ एकजुट होकर जमीन पर समाजवादी विचारधारा के लिए काम करेंगे।

9sep1234

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए का मतलब प्रेेम, दया, अपनापन भी है। हम लोग जितने प्रेम से व्यवहार, दया और अपनापन से काम करेंगे, उसी से समाजवादी छात्रसभा और लोगों को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की बात वर्षों पुरानी है। सिर्फ न्याय से बात नहीं बनेगी इसलिए पीडीए के लोगों को जोड़कर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना का काम करेंगे। सपा के सामाजिक न्याय के राज में किसी के साथ भेदभाव, पक्षपात नहीं होगा। इसमें कोई नकारात्मक चीज नहीं होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे देश की पहचान अनेकता में एकता है। अनेक जाति धर्म के लोग मिलकर कर एक साथ रहते हैं। हमारे महापुरुषों ने वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। हम लोग उसी रास्ते पर चलकर बंधुराष्ट्र बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग नकारात्मक है। समाज को बांटने का काम करते हैं उनके लिए समाजवादी छात्र सभा का संदेश बंधुराष्ट्र का होगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने के बाद छात्रसंघों के जीते हुए पदाधिकारियों की एक कमेटी बनाकर दुनिया के बेहतरीन विश्वविद्यालय कैम्पस कैम्ब्रिज, आक्सफोर्ड और यूरोपियन यूनियन के विश्वविद्यालयों में टाईअप कर भेंजेगे, भविष्य में छात्रसंघ का क्या रूप हो उस दिशा में काम करेंगे।

इस अवसर पर गोरखपुर की सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला चौहान पत्नी राजकुमार चौहान, पूर्व पार्षद विराट चौहान, अंकुश निषाद, गोरखपुर से जिला पंचायत सदस्य कुलदीप निषाद, बीडीसी सदस्य प्रमोद चौहान अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस परिवार के साथ बहुत अन्याय हुआ है। अभी भी न्याय नहीं मिला।

 

 

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी...
मध्य प्रदेश 
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी...

NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

  हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर हैकरों ने उनसे...
हिमाचल 
NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

यूजीसी नेट 2026: NTA ने उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट 2026 परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं।...
राष्ट्रीय  राज्य 
यूजीसी नेट 2026: NTA ने उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं

सूरत टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग

सूरत। गुजरात के सूरत में बुधवार देर रात एक टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग लग गई, जिसके बाद आग बुझाने...
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
सूरत टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: महेश की आज कोर्ट में पेशी

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में गिरफ्तार मकान मालिक के बेटे महेश को...
राज्य  दिल्ली 
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: महेश की आज कोर्ट में पेशी

उत्तर प्रदेश

भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि भर्ती विज्ञापन या उससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महिला थाना में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार काे ड्यूटी के दौरान संदिग्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत