सहारनपुर मस्जिद विवाद पर बोले नरेंद्र कश्यप

अखिलेश यादव पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप, बोले- अदालत के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सहारनपुर में मस्जिद के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सवालों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया और अदालत के आदेश के बाद की गई। कश्यप ने अखिलेश यादव की पीडीए और सामाजिक न्याय की राजनीति पर भी निशाना साधा। इसके अलावा, उन्होंने भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े पर अखिलेश यादव की टिप्पणी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 'प्रेम फैलाने' वाले बयान और उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर कार्रवाई को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। 

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादव को सहारनपुर में मस्जिद की कार्रवाई पर सवाल उठाने से पहले उस स्थान की स्थिति और कार्रवाई के बाद सामने आई बातों को भी देखना चाहिए। जिस जगह मस्जिद बनी थी, वहां कुआं मिला है और कुएं को भरकर वहां मस्जिद का निर्माण किया गया था। यदि निर्माण जबरन किया गया था और अदालत के आदेश के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई हुई, तो इसे लेकर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव पर 'तुष्टीकरण की राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी नीति उत्तर प्रदेश और देश के लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।

बिजली चोरी पकड़ने गए अवर अभियंता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा ये खबर भी पढ़े : बिजली चोरी पकड़ने गए अवर अभियंता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

अखिलेश यादव की तस्वीर वाले एक पोस्टर और उसमें मुजफ्फरनगर दंगों के संदर्भ का जिक्र करते हुए कश्यप ने 2013 की हिंसा को याद किया। उन्होंने अखिलेश यादव के तत्कालीन शासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके पांच साल के कार्यकाल में बड़ी संख्या में दंगे हुए और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता आज भी उस दौर को याद करती है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अखिलेश यादव को जवाब देगी और भाजपा-एनडीए को दोबारा सत्ता में लाएगी।

अखिलेश यादव के 'पीडीए राज' और सामाजिक न्याय स्थापित करने के दावे पर कश्यप ने कहा कि सामाजिक न्याय की बात अखिलेश यादव को शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की राजनीति मुख्य रूप से यादव और मुस्लिम समुदाय तक सीमित रही है। सपा सरकार के दौरान जातीय जनगणना को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं हुआ। साथ ही, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिला। आरक्षण का लाभ एक सीमित सामाजिक वर्ग के आसपास केंद्रित रहा, जिस पार्टी पर उन्होंने सामाजिक अन्याय करने का आरोप लगाया, उससे प्रदेश की जनता सामाजिक न्याय की उम्मीद नहीं करती।

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े पर अखिलेश यादव की टिप्पणी के सवाल पर कश्यप ने सपा की पिछली सरकारों को निशाने पर लिया। सपा सरकार के दौरान भ्रष्टाचार, बंदरबांट और सरकारी जमीन पर कब्जे जैसी गतिविधियां होती थीं। कश्यप ने सपा सरकारों पर लोगों की संपत्ति और सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप भी लगाए। इन्हीं कथित गतिविधियों के संदर्भ में तावड़े द्वारा समाजवादी पार्टी की परिभाषा बताना उन्हें उचित लगता है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरएसएस द्वारा नफरत के बजाय 'शुद्ध सात्विक प्रेम' फैलाने संबंधी बयान पर कश्यप ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस राष्ट्र के सम्मान और गौरव के लिए काम करने वाला संगठन है। मोहन भागवत संगठन के विचारों और भारत की सकारात्मक छवि को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। आरएसएस का उद्देश्य राष्ट्र के सम्मान और भारत माता के गौरव को बढ़ाना है और मोहन भागवत विदेशों में भी इस विचार को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

उत्तराखंड में कथित अवैध मदरसों पर कार्रवाई और करीब 200 मदरसों के सरकार के रडार पर होने के सवाल पर कश्यप ने राज्य सरकार के कदम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में बच्चों की शिक्षा और भविष्य से समझौता हो रहा है, वहां कार्रवाई जरूरी है। हालांकि उन्होंने मदरसों के एक हिस्से पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि कुछ जगहों पर शिक्षा के बजाय बच्चों को कट्टर धार्मिक विचारों से जोड़ने और कथित तौर पर आतंकवाद की ओर ले जाने की कोशिश होती है।कश्यप ने आगे कहा कि शैक्षणिक संस्थानों का उद्देश्य बच्चों को बेहतर भविष्य देना होना चाहिए। यदि किसी संस्थान में बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है या नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो उस पर कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है।

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान के खारान और पंजगुर जिलों में पाकिस्तान की सेना के वाहनों को निशाना बनाया गया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

भोपाल: मध्य प्रदेश में स्वच्छ, हरित एवं सतत परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ करने और पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी...
मध्य प्रदेश 
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी...

NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

  हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर हैकरों ने उनसे...
हिमाचल 
NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

उत्तर प्रदेश

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि भर्ती विज्ञापन या उससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महिला थाना में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार काे ड्यूटी के दौरान संदिग्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की