बिजली चोरी पकड़ने गए अवर अभियंता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
फतेहगढ़ के लोको रोड पर कार्रवाई के दौरान मारपीट का आरोप
बिजली विभाग के अधिकारी ने पुलिस से की शिकायत
फर्रुखवाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बिजली चोरी पकड़ने गए अवर अभियंता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है। अवर अभियंता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
पीड़ित अवर अभियंता मुख़्तार हुसैन लोको रोड पर बिजली चोरी की सूचना मिलने पर छापा मारने पहुंचे थे।चेकिंग के दाैरान अवर अभियंता काे सुभाष चंद्र के यहां बिजली चोरी की सूचना सही पाई गई। वह कार्यवाही कर रहे थे, उसी समय सुभाष चंद्र आये और गाली गालाैज कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आराेप है कि अवर अभियंता को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया।अवर अभियंता को पीटते देख वहां मौजूद पड़ोसियों ने बिजली विभाग की टीम को बचाया और जैसे तैसे उन्हें बाहर निकाल कर घटना स्थल से हटाया। अवर अभियंता ने मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।व्यवस्था में लगे अधिकारियों के साथ मारपीट करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
