सूरत टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग

श्याम संगिनी मार्केट की चौथी-पांचवीं मंजिलें चपेट में, 25 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सूरत। गुजरात के सूरत में बुधवार देर रात एक टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग लग गई, जिसके बाद आग बुझाने का अभियान चलाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।  सूरत के सरोली इलाके में स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में यह घटना हुई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।

इमारत की चौथी और पांचवीं मंजिल पर आग लगी थी, जो पूरी तरह चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 25 से अधिक गाड़ियां, टर्नटेबल हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और लगभग 150 दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। ऊंचाई अधिक होने पर आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

गुजरात में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 7 आईएएस अफसरों की बदली कुर्सी ये खबर भी पढ़े : गुजरात में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 7 आईएएस अफसरों की बदली कुर्सी

सूरत नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिख ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि सरोली में श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट है। फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को रात करीब 12.50 बजे आग लगने की सूचना मिली। तीन गेटों से गाड़ियां भेजी गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिख के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने जानकारी दी कि चौथी और पांचवीं मंजिलें आग की लपटों में घिरी हुई थीं और घने धुएं के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

बसंत पारिख ने बताया कि इसके बाद ब्रिगेड कॉल घोषित की गई। साथ ही, दूसरे इलाकों से और फायर टेंडर बुलाए गए। 20 से 22 फायर गाड़ियां, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और टर्नटेबल लैडर को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि आग बुझाने का काम करीब 30 मीटर की ऊंचाई पर हो रहा है। दुकानों के शटर बंद थे, इसलिए उनके ताले तोड़कर और शटर काटकर आग बुझाने का काम किया गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि यह टेक्सटाइल मार्केट है, जहां सिंथेटिक सामग्री है और यह आग में पेट्रोल की तरह काम करती है।वहीं, फोस्टा सूरत के चेयरमैन कैलाश हकीम और व्यापारी प्रमोद जैन ने बताया कि यह पूरा मार्केट पॉलिस्टर और पेट्रोकेमिकल आधारित टेक्सटाइल का हब है। पॉलिस्टर कपड़ा पेट्रोल की तरह तेजी से आग पकड़ता है और इसमें से भारी मात्रा में धुआं निकलता है। दुकानों में पार्सल और कपड़ों का भारी स्टॉक होने की वजह से आग तेजी से फैली।

व्यापारियों के अनुसार, छठी मंजिल की लगभग 17 से 18 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी हैं। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से रात 11 बजे ही मार्केट की मुख्य एमसीबी (पावर सप्लाई) बंद कर दी जाती है, इसलिए आग के कारणों का फिलहाल सटीक पता नहीं चल पाया है।अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन पूरी तरह से कूलिंग ऑपरेशन पूरा होने में अभी 3 से 4 घंटे का समय और लग सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान के खारान और पंजगुर जिलों में पाकिस्तान की सेना के वाहनों को निशाना बनाया गया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

भोपाल: मध्य प्रदेश में स्वच्छ, हरित एवं सतत परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ करने और पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज विश्व ईवी दिवस पर निकलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल रैली

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी...
मध्य प्रदेश 
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी...

NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

  हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर हैकरों ने उनसे...
हिमाचल 
NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 72 लाख की साइबर ठगी

उत्तर प्रदेश

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि भर्ती विज्ञापन या उससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महिला थाना में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार काे ड्यूटी के दौरान संदिग्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की