मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री आज करेंगे ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे ई-वीडियो कंटेंट आज से ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होंगे।

इसके प्रकाशन का आज (बुधवार) शाम 5 बजे उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गूगल मीट एवं ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल के माध्यम से होगा।

जनसंपर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 की भावना के अनुरूप तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्री परमार के मार्गदर्शन में प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों में स्थापित 10 डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों एवं पाठ्यक्रमों के लिए ई-कंटेंट तैयार किया जा रहा है।

एमपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, चित्रकूट में बांध टूटा ये खबर भी पढ़े : एमपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, चित्रकूट में बांध टूटा

इस पहल के अंतर्गत कला, विज्ञान, वाणिज्य सहित विभिन्न विषयों के वीडियो व्याख्यान तैयार किए जा रहे हैं। अब तक 2,305 वीडियो शूट किए जा चुके हैं, जिनमें से 954 वीडियो का एडिटिंग कार्य पूर्ण हो चुका है ।

उन्होंने बताया कि ई-वीडियो कंटेंट को विद्यार्थियों के लिए अधिक प्रभावी और रोचक बनाने के लिए ग्राफिक्स एवं डिजिटल विजुअल्स का उपयोग किया गया है।

वीडियो की शैक्षणिक एवं विषयगत गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। ये वीडियो प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं।

वीडियो की प्रमाणिकता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तैयार ई-कंटेंट का विषयवस्तु, पाठ्यक्रमानुरूपता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता के आधार पर सत्यापन बोर्ड द्वारा परीक्षण एवं सत्यापन किया जाता है। सत्यापन के बाद ही वीडियो को विद्यार्थियों के लिए ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित किया जाएगा।

ई-कंटेंट निर्माण में प्रदेश की भाषाई विविधता का भी ध्यान रखा गया है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बघेली, बुंदेली, मराठी तथा संस्कृत सहित क्षेत्रीय भाषाओं में भी वीडियो तैयार किए गए हैं। इससे अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों तक डिजिटल अध्ययन सामग्री पहुँचाने में मदद मिलेगी।

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय में आयोजित बैठक में मंत्री परमार के समक्ष तैयार ई-कंटेंट वीडियो प्रदर्शित किए गए थे। बैठक में हुई चर्चा के दौरान मंत्री द्वारा वीडियो को शीघ्र ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल पर अपलोड एवं प्रकाशित किए जाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि ई-ज्ञानसेतु पर उपलब्ध वीडियो के माध्यम से विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट अथवा अन्य डिजिटल माध्यमों से अध्ययन कर सकेंगे।

इससे विद्यार्थियों को विषयवस्तु को दोहराने, कठिन टॉपिक्स को पुनः समझने तथा अपनी सीखने की गति के अनुसार अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी। ई-कंटेंट निर्माण, एडिटिंग एवं सत्यापन की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

सत्यापन पूर्ण होने वाले वीडियो को चरणबद्ध रूप से ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित किया जाएगा। इस पहल से प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण डिजिटल अध्ययन सामग्री की उपलब्धता को और व्यापक बनाने में सहायता मिलेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपी में बदलेगा मौसम, प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बारिश के आसार हैं। ऐसा बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बदलेगा मौसम, प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश

प्रयागराज: मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए 16 सितंबर तक करें आवेदन

प्रयागराज। कृषि के साथ अतिरिक्त आय और स्वरोजगार का अवसर तलाश रहे लोगों के लिए मधुमक्खी पालन बेहतर विकल्प बन...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए 16 सितंबर तक करें आवेदन

‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ से पोषण अभियान की शुरुआत

भोपाल । मध्य प्रदेश में आज (बुधवार) से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 की शुरुआत की जा रही है। ‘हमारी आंगनवाड़ी,...
मध्य प्रदेश 
‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ से पोषण अभियान की शुरुआत

मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री आज करेंगे ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

भोपाल । मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा...
मध्य प्रदेश 
मप्रः उच्च शिक्षा मंत्री आज करेंगे ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान के खारान और पंजगुर जिलों में पाकिस्तान की सेना के वाहनों को निशाना बनाया गया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
बलोचिस्तान में पाक सेना के वाहनों पर हमले, 1,000 हताहतों का दावा

उत्तर प्रदेश

यूपी में बदलेगा मौसम, प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बारिश के आसार हैं। ऐसा बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बदलेगा मौसम, प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश

प्रयागराज: मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए 16 सितंबर तक करें आवेदन

प्रयागराज। कृषि के साथ अतिरिक्त आय और स्वरोजगार का अवसर तलाश रहे लोगों के लिए मधुमक्खी पालन बेहतर विकल्प बन...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए 16 सितंबर तक करें आवेदन

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि भर्ती विज्ञापन या उससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट