प्रयागराज: मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए 16 सितंबर तक करें आवेदन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। कृषि के साथ अतिरिक्त आय और स्वरोजगार का अवसर तलाश रहे लोगों के लिए मधुमक्खी पालन बेहतर विकल्प बन सकता है।

उद्यान विभाग की ओर से राजकीय मौन पालन प्रशिक्षण केन्द्र, कम्पनीबाग, प्रयागराज में तीन माह का निःशुल्क मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रशिक्षण सत्र 16 सितंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा। 90 दिन के इस प्रशिक्षण में पुरुष और महिलाएं दोनों भाग ले सकेंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। हालांकि अभ्यर्थियों को अपने रहने और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी अधीक्षक, राजकीय उद्यान के कार्यालय से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र प्राप्त कर 16 सितंबर तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ दो संभ्रांत व्यक्तियों अथवा किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है।

उद्यान अधीक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया कि मधुमक्खी पालन कम भूमि और सीमित संसाधनों में शुरू किया जा सकने वाला लाभकारी व्यवसाय है।

गुलमोहर एन्क्लेव में आज मनेगी लड्डू गोपाल की छठी ये खबर भी पढ़े : गुलमोहर एन्क्लेव में आज मनेगी लड्डू गोपाल की छठी

वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा, किसान और महिलाएं इसे अतिरिक्त आय के साथ-साथ स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बना सकते हैं।

मधुमक्खी पालन से शहद, मोम सहित अन्य उत्पादों से आय के अवसर मिलते हैं, वहीं फसलों में परागण बढ़ने से कृषि उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य इच्छुक लोगों को मधुमक्खी पालन की आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों से परिचित कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन की व्यवहारिक जानकारी देकर इस व्यवसाय को बेहतर ढंग से शुरू करने के लिए तैयार किया जाएगा।

उन्होंने पात्र महिला और पुरुषों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाएं और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

स्वाइन फ्लू का बढ़ा संक्रमण, छत्तीसगढ़ में मिले 298 मामले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सितंबर 2026 के नवीनतम स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार स्वाइन फ्लू (एच1 एन 1 ) का...
छत्तीसगढ़ 
स्वाइन फ्लू का बढ़ा संक्रमण, छत्तीसगढ़ में मिले 298 मामले

पैसों के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने दोस्त को मारी गोली

गुरुग्राम। शहर की आचार्यपुरी कालोनी में डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन में पीजी संचालक हेमंत कौशिक (35) की गोली मारकर...
हरियाणा 
पैसों के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने दोस्त को मारी गोली

यूपी में बदलेगा मौसम, प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बारिश के आसार हैं। ऐसा बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बदलेगा मौसम, प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश

यूपी में बदलेगा मौसम, प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बारिश के आसार हैं। ऐसा बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बदलेगा मौसम, प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश

प्रयागराज: मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए 16 सितंबर तक करें आवेदन

प्रयागराज। कृषि के साथ अतिरिक्त आय और स्वरोजगार का अवसर तलाश रहे लोगों के लिए मधुमक्खी पालन बेहतर विकल्प बन...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए 16 सितंबर तक करें आवेदन

चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

नियमों के विपरीत ओवरचार्जिंग कर बेंची जा रही शराब  पुलिस के लिए चुनौती बने खुले में घूमते शराबी    मलिहाबाद में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चांदी के जूतों से आबकारी अफसरों को किनारे कर अनुज्ञापी दिन-रात बेंच रहा शराब 

भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि भर्ती विज्ञापन या उससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट