शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी।

बाजार खुलते ही बिकवाली के जबरदस्त दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। सेंसेक्स 75,000 अंक के स्तर से भी नीचे लुढ़क गया।

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

वहीं निफ्टी भी 23,400 अंक के स्तर से नीचे फिसल गया। हालांकि खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर दोनों सूचकांकों को सहारा देने की कोशिश भी की, लेकिन बाजार में बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इन दोनों सूचकांकों की चाल पर ज्यादा असर नहीं पड़ सका।

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.79 प्रतिशत और निफ्टी 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 361.36 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,216.22 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण पहले मिनट में ही यह सूचकांक 600 अंक से अधिक की कमजोरी के साथ 74,968.99 अंक के स्तर पर आ गया।

इसके तुरंत बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स की चाल में सुधार होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में यह सूचकांक उछल कर 75,220.88 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा।

इस स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की कमजोरी दोबारा बढ़ती चली गई।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 600.38 अंक यानी 0.79 प्रतिशत टूट कर 74,977.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 113.05 अंक यानी 0.48 प्रतिशत फिसल कर 23,522.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही जबरदस्त बिकवाली के दबाव में यह सूचकांक 150 अंक से अधिक लुढ़क कर 23,468.45 अंक के स्तर पर आ गया। इस जबरदस्त गिरावट के बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा।

खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में निफ्टी उछल कर 23,536.50 अंक के स्तर तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की कमजोरी बढ़ती चली गई।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 149.30 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,485.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,878 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,237 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,641 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान में और 37 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से मैक्स हेल्थकेयर, अदानी एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया, लार्सन एंड टूब्रो और एनटीपीसी के शेयर 4.23 प्रतिशत से लेकर 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, इंफोसिस, एचडीएफसी लाइफ, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी और टीसीएस के शेयर 3.60 प्रतिशत से लेकर 2.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 555.23 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,577.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 144.05 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,635.10 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एकलव्य स्कूल में जूनियर छात्रों की पिटाई, प्रबंधन पर सवाल

बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।...
छत्तीसगढ़ 
एकलव्य स्कूल में जूनियर छात्रों की पिटाई, प्रबंधन पर सवाल

भागलपुर में बाढ़ का कहर, कई पंचायतें बनीं टापू....

भागलपुर। जिले के नाथनगर प्रखंड में बाढ़ का संकट दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। गंगा और सहायक नदियों के लगातार...
बिहार 
भागलपुर में बाढ़ का कहर, कई पंचायतें बनीं टापू....

बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके पास...
उत्तर प्रदेश 
बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और वज्रपात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता बुधवार को भी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और वज्रपात

पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

बदायूं। बागपत में 7 सितंबर को एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कादरचौक और उझानी ब्लॉक के यादव बाहुल्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

उत्तर प्रदेश

बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके पास...
उत्तर प्रदेश 
बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

बदायूं। बागपत में 7 सितंबर को एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कादरचौक और उझानी ब्लॉक के यादव बाहुल्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं उचित मार्गदर्शन के उद्देश्य से शिव देवी सरस्वती...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा

मृतक आश्रित कोटे में सफाई कर्मचारी को नियुक्ति पत्र

बदायूं। चेयरपर्सन फात्मा रजा ने मृतक आश्रित कोटे में एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति...
उत्तर प्रदेश 
मृतक आश्रित कोटे में सफाई कर्मचारी को नियुक्ति पत्र