सीडीओ गामिनी सिंगला ने परिवहन कार्यालय का किया निरीक्षण
बदायूं। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।
सीडीओ ने कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम और कॉन्फ्रेंस रूम का निरीक्षण करने के साथ ही कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी देखी। इसके अलावा विभिन्न कार्मिकों के पटल का निरीक्षण कर वहां किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा कराए गए कार्यों की इन्वेंटरी के अनुसार भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने यूपीसिडको के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि रिनोवेशन कार्य एवं कार्यालय के सुंदरीकरण में जो भी कमियां हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यदायी संस्था यूपीसिडको के अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंता सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी और प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
