बाल विवाह-नशे के खिलाफ जागरूकता, साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। ब्लॉक अम्बियापुर, इस्लामनगर में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, बाल विवाह, बाल श्रम, नशे से बचाव तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 102, 108, 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।

बैठक में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्शरशिप सहित महिला एवं बाल कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से लाभ उठाने की अपील की गई। संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने मिशन वात्सल्य के तहत बच्चों के संरक्षण एवं पुनर्वासन की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह और बाल श्रम की सूचना संबंधित विभाग को देने की अपील की गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी शैली गोविल, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, प्रीति चौहान, पुरुषोत्तम शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत ये खबर भी पढ़े : कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में राहुल की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब में किसान गुलजार...
राष्ट्रीय  राज्य 
गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में राहुल की मांग

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक के मंत्री और सांसद पर छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कर्नाटक में 18 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में राज्य...
राष्ट्रीय 
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक के मंत्री और सांसद पर छापा

चुनाव के बीच कड़ा पहरा, विजय जुलूस पर रोक और धारा 163 लागू

जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था और लोक शांति बनाए...
राजस्थान 
चुनाव के बीच कड़ा पहरा, विजय जुलूस पर रोक और धारा 163 लागू

निकाय चुनाव का पहला चरण शुरू, पहाड़ी नगर में सबसे अधिक मतदान

वन स्टेट, वन इलेक्शन’ के तहत निकाय चुनाव दो चरणों में होगा जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले...
राजस्थान 
निकाय चुनाव का पहला चरण शुरू, पहाड़ी नगर में सबसे अधिक मतदान

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

अम्बेडकरनगर।जनपद में नकली एवं डुप्लीकेट औषधियों के निर्माण, पैकेजिंग एवं अवैध आपूर्ति के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके पास...
उत्तर प्रदेश 
बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

बदायूं। बागपत में 7 सितंबर को एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कादरचौक और उझानी ब्लॉक के यादव बाहुल्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग