बदायूं: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जटा का किया स्थलीय निरीक्षण

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को तहसील दातागंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में हुए स्थानीय लोगों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें नियमित रूप से पहुंच रही है अथवा नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि पशु चिकित्सा की पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करें तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें, साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर कराया जाए, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। बाढ़ के कारण गांव से आवा-गमन टूट चुका है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने नाव के माध्यम से ग्राम जटा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार  ये खबर भी पढ़े : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा क्षेत्र की स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार सिंह एवं बाढ़ खण्ड के अधिशासी अभियन्ता उमेश चन्द्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जनपद के चकरनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा कासदा गांव में गंभीर बीमारी की चपेट...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

जौनपुर। जौनपुर में 18 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में सिविल जज एफटीसी की अदालत ने सिकरारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

इंदौर: लोधिया कुंड में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत

डूंगरपुर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू क्षेत्र स्थित लोधिया कुंड में सोमवार दोपहर हादसे में डूंगरपुर जिले के आसपुर...
मध्य प्रदेश 
इंदौर: लोधिया कुंड में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित जमुना पार कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते पति...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

गढ़वा में जुआ अड्डे पर छापा, 10.50 लाख नकद बरामद

गढवा।गढ़वा जिले की नगर उंटारी पुलिस ने जुआ के अड्डे पर औचक छापामारी की। मौके से आठ जुआरियों को...
झारखंड 
गढ़वा में जुआ अड्डे पर छापा, 10.50 लाख नकद बरामद

उत्तर प्रदेश

इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जनपद के चकरनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा कासदा गांव में गंभीर बीमारी की चपेट...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

जौनपुर। जौनपुर में 18 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में सिविल जज एफटीसी की अदालत ने सिकरारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित जमुना पार कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते पति...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

राजेश शर्मा आगरा। आगरा फिरोजाबाद के मध्य स्थित एफ0एच0मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन जनाव जावेद अनवर वारसी के निर्देशन में आज...
उत्तर प्रदेश 
एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ