शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती - थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 136/2026 धारा 69/351(2) बीएनएस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र अमेरिका निवासी विछिया मिश्र थाना पैकोलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 26 वर्ष को बैरिहवा तिराहा से आज मंगलवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र अमेरिका निवासी विछिया मिश्र थाना पैकोलिया जनपद बस्ती जिसकी पूर्व में शादी हुई थी तथा उसकी पत्नी की मृत्यु हो गयी उसके बाद अभि0 सूरज अपने बहन की सहेली जो मुकदमा उपरोक्त की वादिनी/पिड़िता है से करीब 5-6 महीनो से बात चीत करने लगा तथा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया जाना बताया जा रहा है तथा इसी बीच एक अन्य दूसरी लड़की से भी अभियुक्त द्वारा सगाई कर लिया गया तथा अभियुक्त द्वारा पिड़िता से 80 हजार रुपया भी अपने खाते में लिया गया पिड़िता के लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
