गुलमोहर एन्क्लेव में आज मनेगी लड्डू गोपाल की छठी

महिला संकीर्तन के बाद कढ़ी-चावल का लगेगा भोग, श्रद्धालुओं में बंटेगा प्रसाद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को लड्डू गोपाल की छठी उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मंदिर के पुजारी पंडित राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि छठी उत्सव के अवसर पर सुबह 10:30 बजे से महिला संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे लड्डू गोपाल को कढ़ी-चावल का भोग लगाया जाएगा और भोग के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि छठी उत्सव का आयोजन आलोक मिश्रा एवं करुणा मिश्रा की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी भक्तजनों को सादर आमंत्रित किया गया है।
वहीं सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने भी सभी सोसायटी निवासियों से लड्डू गोपाल की छठी उत्सव में परिवार सहित शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सोसायटी में आपसी प्रेम, भाईचारे और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा मिलता है।
आयोजकों ने सभी सोसायटी निवासियों से अपील की है कि वे समय पर मंदिर पहुंचकर महिला संकीर्तन में शामिल हों, लड्डू गोपाल का भोग ग्रहण करें और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एकलव्य स्कूल में जूनियर छात्रों की पिटाई, प्रबंधन पर सवाल

बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।...
छत्तीसगढ़ 
एकलव्य स्कूल में जूनियर छात्रों की पिटाई, प्रबंधन पर सवाल

भागलपुर में बाढ़ का कहर, कई पंचायतें बनीं टापू....

भागलपुर। जिले के नाथनगर प्रखंड में बाढ़ का संकट दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। गंगा और सहायक नदियों के लगातार...
बिहार 
भागलपुर में बाढ़ का कहर, कई पंचायतें बनीं टापू....

बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके पास...
उत्तर प्रदेश 
बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और वज्रपात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता बुधवार को भी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और वज्रपात

पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

बदायूं। बागपत में 7 सितंबर को एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कादरचौक और उझानी ब्लॉक के यादव बाहुल्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

उत्तर प्रदेश

बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके पास...
उत्तर प्रदेश 
बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

बदायूं। बागपत में 7 सितंबर को एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कादरचौक और उझानी ब्लॉक के यादव बाहुल्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं उचित मार्गदर्शन के उद्देश्य से शिव देवी सरस्वती...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा

मृतक आश्रित कोटे में सफाई कर्मचारी को नियुक्ति पत्र

बदायूं। चेयरपर्सन फात्मा रजा ने मृतक आश्रित कोटे में एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति...
उत्तर प्रदेश 
मृतक आश्रित कोटे में सफाई कर्मचारी को नियुक्ति पत्र