इंडोनेशिया: ज्वालामुखी की राख से प्रभावित बंद हवाई अड्डों से उड़ानें शुरू

लगभग 3.41 लाख यात्री प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जकार्ता (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया ने अनाक क्राकाटाऊ ज्वालामुखी विस्फोट से निकली राख के कारण प्रभावित पांच हवाई अड्डों को मंगलवार सुबह फिर से खोल दिया।

हवाई अड्डों को दो दिन तक बंद रखना पड़ा, जिससे करीब 3,000 उड़ानें प्रभावित हुईं। परिवहनमंत्री डूडी पुरवागांधी ने इसकी पुष्टि की। सरकार ने स्थिति में सुधार का दावा किया है। बावजूद इसके तीन अन्य हवाई अड्डे स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे तक बंद थे।

इंडोनेशिया की सरकारी न्यूज एजेंसी अंतारा की रिपोर्ट के अनुसार, परिवहनमंत्री डूडी पुरवागांधी ने कहा कि सुकर्णो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हलीम पेरदानकुसुमा हवाई अड्डा, पश्चिम जावा के बांडुंग शहर स्थित हुसैन सास्त्रानेगारा हवाई अड्डा और बांतन प्रांत के दो छोटे हवाई अड्डों को आधी रात के कुछ देर बाद फिर खोल दिया गया।

पुरवागांधी ने कहा, ''हम एहतियाती रुख अपना रहे हैं क्योंकि हवा की दिशा बहुत तेजी से बदल रही है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ज्वालामुखी की राख अनाक क्राकाटाऊ के आसपास के हवाई अड्डों से दूर चली गई हो। ''

रविवार और सोमवार को हवाई अड्डे बंद रहने से करीब 2,961 उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें 622 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल है। इससे करीब 3,41,000 यात्रियों को परेशानी हुई।

पुरवागांधी ने कहा कि प्रभावित हवाई अड्डों और आसपास के एयर स्पेस की सुरक्षा जांच के बाद मंगलवार को स्थानीय समयानुसार रात 12:01 बजे कामकाज फिर से शुरू हुआ।

नेपाल में बाढ़ के कहर के बीच 178 भारतीयों से टूटा संपर्क ये खबर भी पढ़े : नेपाल में बाढ़ के कहर के बीच 178 भारतीयों से टूटा संपर्क

पुरवागांधी ने कहा कि सोमवार दोपहर 12:10 बजे (वेस्टर्न इंडोनेशिया टाइम - डब्ल्यूआईबी) की ताजा जानकारी के मुताबिक, अनाक क्राकाटाऊ ज्वालामुखी की राख लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर देखी गई।

उन्होंने कहा कि उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को नियमों के तहत 100 प्रतिशत रिफंड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार उन विदेशी नागरिकों को इमिग्रेशन में छूट देगी जो उड़ानें रद होने के कारण अपने वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी रुके हुए हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

12GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ vivo T5 5G की बाजार में एंट्री

पतली बॉडी के साथ सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन  स्मार्टफोन निर्माता vivo ने भारतीय बाजार में अपनी T-सीरीज का नया...
टेक-मित्र 
12GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ vivo T5 5G की बाजार में एंट्री

दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द एंट्री लेगा Ai+ Nova 2

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तेजी से अपनी जगह बना रहा टेक ब्रांड Ai+ जल्द ही एक और नया 5G स्मार्टफोन...
टेक-मित्र 
दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द एंट्री लेगा Ai+ Nova 2

मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

देवरिया। टाउन हॉल प्रेक्षागृह रविवार को उस समय वृंदावन सा नजर आया, जब मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे...
उत्तर प्रदेश 
मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयरों में गिरावट, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे

देश की प्रमुख बीयर निर्माता कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड (यूबीएल) के शेयरों में मंगलवार को लगातार दबाव देखने को मिला।...
कारोबार 
यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयरों में गिरावट, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

देवरिया। टाउन हॉल प्रेक्षागृह रविवार को उस समय वृंदावन सा नजर आया, जब मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे...
उत्तर प्रदेश 
मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट

नरोरा बैराज से 105633 क्यूसेक पानी छोड़ा गया कानपुर। कानपुर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है।...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट