किसान यूनियन ने जानकीपुरम थाने का किया घेराव, की नारेबाजी

पूर्व पार्षद पर दर्ज मुकदमे का किसानों ने किया विरोध

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जानकीपुरम में किसान यूनियन ने थाने पर किया प्रदर्शन

लखनऊ। सोमवार जानकीपुरम थाने के बाहर सोमवार को किसान यूनियन राजू गुप्ता संगठन के हजारों कार्यकर्ता महापंचायत के लिए पहुंच गए। पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में किसानों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लाठी-डंडे लेकर भी मौके पर पहुंचे, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज मुकदमा गलत है। किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हलीम का आरोप है कि जानकीपुरम क्षेत्र में कई गंभीर समस्याएं हैं, लेकिन अधिकारियों को बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। उनका आरोप है कि चांद सिद्दीकी की पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। चांद सिद्दीकी ने हाल ही में किसान यूनियन राजू गुप्ता के युवा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली है।

उनका आरोप है कि भू-माफियाओं ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा किया और इसके बाद उनके और परिवार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। सिद्दीकी का दावा है कि जिस घटना को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ, उस समय वह अपने घर में सो रहे थे। उन्होंने पुलिस को अपने पक्ष में साक्ष्य भी दिए, लेकिन उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता भारत वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में चांद सिद्दीकी समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भारत के मुताबिक, 16 अगस्त को वह सहखातेदारों के साथ खसरा संख्या 401 पर निर्माण करा रहे थे।

बाबा नीम करौली की भक्ति में रंगा क्रिसेंट मॉल, भाजपा नेता अरविन्द पाल ने 101 लोगों को दिखाई ‘हनुमान अंश’ ये खबर भी पढ़े : बाबा नीम करौली की भक्ति में रंगा क्रिसेंट मॉल, भाजपा नेता अरविन्द पाल ने 101 लोगों को दिखाई ‘हनुमान अंश’

आरोप है कि चांद सिद्दीकी, गुड्डू, पूर्व प्रधान नब्बू और अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवाया और धमकी दी। आरोप है कि उसी रात करीब तीन बजे कुछ लोग स्कार्पियो से प्लॉट पर पहुंचे और पिलर तोड़ दिए। विरोध करने पर पिस्टल से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर जानकीपुरम पुलिस ने हत्या के प्रयास, बलवा और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में पांच नामजद और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे के विरोध में आज हजारों किसान थाने के बाहर जुटे। स्थिति को देखते हुए जानकीपुरम, मड़ियांव, बीकेटी, सैरपुर और माल थाने की पुलिस मौके पर तैनात रही। तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने भी प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। हालांकि प्रदर्शन अभी जारी है।

किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हलीम ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो संगठन मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर बड़े आंदोलन का ऐलान करेगा। जानकीपुरम में पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद आज किसानों ने थाने पर बड़ा प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में किसान महापंचायत के लिए इकट्ठा हुए। बड़ी संख्या में किसान लाठी-डंडे लेकर थाने के पास मौजूद थे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित पूर्वी पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में मरने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

सत्य निकेतन हादसे के बाद LG सख्त, असुरक्षित भवनों पर कार्रवाई

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सत्य निकेतन हादसे के बाद आज असुरक्षित इमारतों के खिलाफ़ सख्त...
राष्ट्रीय 
सत्य निकेतन हादसे के बाद LG सख्त, असुरक्षित भवनों पर कार्रवाई

सत्य निकेतन हादसा: MCD के 5 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सत्य निकेतन हादसा: MCD के 5 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

विश्वनाथगंज। आज दुर्गावती फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी संजय सिंह के सहयोग से पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी द्वारा प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

उत्तर प्रदेश

बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित पूर्वी पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में मरने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

विश्वनाथगंज। आज दुर्गावती फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी संजय सिंह के सहयोग से पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी द्वारा प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी,केजीएमयू में हृदय स्वास्थ्य व भारतीय और दक्षिण एशियाई आबादी में बढ़ते हृदय रोग के बोझ...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा