हथौड़े से वार कर RTO इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी ने दी जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साेमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला आरटीओ इंस्पेक्टर की हथौड़ी मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपित प्रेमी ने खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पूरा मामला खजूरी सड़क थाना क्षेत्र का है।

जानकारी अनुसार आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (45) का शव सोमवार सुबह भंवरी जोड़ के पास लेखपाल कॉलोनी स्थित घर में मिला। उनकी तीन साल की बेटी भी है। उनके सिर पर चोट के निशान थे और शव के पास खून से सना हथौड़ा पड़ा मिला।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि रविवार देर रात विवाद के दौरान हथौड़े से वार कर मीनाक्षी की हत्या की गई। घटना के बाद प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी का शव भी घर से करीब 20 मीटर दूर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

खजूरी सड़क पुलिस के अनुसार, पवन कुमार द्विवेदी मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला था। वह दो दिन पहले ही सीधी से भोपाल आया था और मीनाक्षी के साथ उनके घर में रह रहा था।

‘रिलीजन’ नहीं, धर्म व्यक्ति को मुक्ति का मार्ग दिखाता है: मोहन भागवत ये खबर भी पढ़े : ‘रिलीजन’ नहीं, धर्म व्यक्ति को मुक्ति का मार्ग दिखाता है: मोहन भागवत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच परिचय और संबंध थे। पवन मीनाक्षी से शादी करना चाहता था, जबकि मीनाक्षी इसके लिए तैयार नहीं थीं। पुलिस को आशंका है कि इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ होगा।

इसके बाद मीनाक्षी के सिर पर हथौड़े से वार किए जाने की आशंका है। महिला की हत्या करने के बाद पवन ने घर से बाहर जाकर एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मीनाक्षी की रूममेट ने सोमवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद खजूरी सड़क पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

एफएसएल टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से मिले हथौड़े सहित अन्य वस्तुओं को जांच के लिए सुरक्षित किया है।

पवन इंदौर में चला चुका है कोचिंग
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पवन मूल रूप से सीधी का रहने वाला था और कुछ समय इंदौर में कोचिंग क्लासेस चला चुका था। वर्तमान में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

पुलिस को उसकी जेब से बैंक पासबुक भी मिली है। पुलिस उसके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि घटना से पहले की गतिविधियों और दोनों के बीच हुई बातचीत की जानकारी मिल सके।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति
पुलिस ने मीनाक्षी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पवन के शव का भी पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत की वजह और घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस दोनों मौतों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान