अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अक्षर पटेल : भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में अक्षर पटेल ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक को आउट करके एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो आज तक कोई भी भारतीय स्पिन गेंदबाज नहीं कर पाया। अक्षर पटेल टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले भारत के पहले स्पिनर बन गए हैं। ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो वे ऐसा करने वाले भारत के चौथे गेंदबाज हैं। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं अक्षर
अक्षर पटेल भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं। इस मामले में उन्होंने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 96 विकेट हैं। भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में पहले नंबर पर अर्शदीप सिंह का नाम है। अर्शदीप सिंह ने अब तक सबसे अधिक 133 विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह 121 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि हार्दिक पांड्या 114 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर आते हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में कमाल करने वाले अक्षर पटेल भी अब 100 विकेट पूरे करके इस खास लिस्ट में चौथे स्थान पर शामिल हो गए हैं। वहीं 96 विकेट लेने वाले स्पिनर युजवेंद्र चहल अब पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

एशिया कप ब्रिज चैंपियनशिप में भारत ने जीते चार पदक ये खबर भी पढ़े : एशिया कप ब्रिज चैंपियनशिप में भारत ने जीते चार पदक

T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
अर्शदीप सिंह- 133 विकेट
जसप्रीत बुमराह- 121 विकेट
हार्दिक पांड्या- 114 विकेट
अक्षर पटेल- 100 विकेट
युजवेंद्र चहल- 96 विकेट
खास लिस्ट में शामिल हुआ अक्षर का नाम
अक्षर पटेल भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल मैचों में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए 500 से ज्यादा रन भी बनाए हैं और 100 या उससे अधिक विकेट भी चटकाए हैं। अक्षर अब तक 61 पारियों में 736 रन बना चुके हैं। उनसे पहले यह अनोखा रिकॉर्ड सिर्फ हार्दिक पांड्या के नाम था, जिन्होंने 109 पारियों में 2288 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 114 विकेट लिए हैं। अब इस खास लिस्ट में अक्षर पटेल का नाम भी जुड़ गया है।

दूसरे टी20 में कैसा रहा अक्षर का प्रदर्शन
दूसरे टी20 मैच में अक्षर पटेल के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। अपने इस स्पेल में उन्होंने 5 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए। वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 3 बॉल पर 2 रन बनाए। इस मुकाबले में अक्षर रन आउट हुए।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कहां-कहां की जाती हैं चंदन की खेती?

चंदन की खेती: खेती में बढ़ती लागत और घटते मुनाफे के बीच अब कई किसान ऐसी फसलों की ओर भी...
खेती-बाड़ी 
कहां-कहां की जाती हैं चंदन की खेती?

तुलसी के पास न लगाएं ये 6 पौधे

तुलसी : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मक...
धर्म-आध्यात्म 
तुलसी के पास न लगाएं ये 6 पौधे

क्या 20% एथेनॉल वाले E20 पेट्रोल से खराब हो रही हैं गाड़ियां?

एथेनॉल : मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर E20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स वाला पेट्रोल) को लेकर तरह-तरह के दावे...
कारोबार 
क्या 20% एथेनॉल वाले E20 पेट्रोल से खराब हो रही हैं गाड़ियां?

 पनीर भुर्जी सैंडविच  बनाना आसान स्वाद से भरपूर 

पनीर भुर्जी सैंडविच : सुबह की भागदौड़ में जब समय कम हो और कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन...
खाना पकाना 
 पनीर भुर्जी सैंडविच  बनाना आसान स्वाद से भरपूर 

बारिश में स्किन हो गई है बेजान, तो घर पर तैयार करें ये नेचुरल टोनर

  स्किन  :बारिश के मौसम में हवा में उमस बहुत बढ़ जाती है। इस वजह से त्वचा चिपचिपी, बेजान और 1....
लाइफस्टाइल 
बारिश में स्किन हो गई है बेजान, तो घर पर तैयार करें ये नेचुरल टोनर

उत्तर प्रदेश

तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

बदायूं। शहर में यदि वकालत की समृद्ध परंपरा और न्याय के प्रति समर्पण की बात की जाए तो माथुर परिवार...
उत्तर प्रदेश 
तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो
उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न