क्या 20% एथेनॉल वाले E20 पेट्रोल से खराब हो रही हैं गाड़ियां?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

एथेनॉल : मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर E20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स वाला पेट्रोल) को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इन दावों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, ऐसे में सरकार को खुद आगे आकर आम लोगों के मन में उठ रहे सवालों के जवाब देने पड़े। इसी बीच, ऑटो इंडस्ट्री के दिग्गजों ने भी E20 पेट्रोल को लेकर किए जा रहे दावों पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मारुती सुजुकी के एक्जिक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती ने क्या कहा
मारुती सुजुकी के एक्जिक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती ने बताया कि E20 को लेकर सोशल मीडिया पर मिथ ज्यादा हैं और सच्चाई कम हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी गाड़ियों को E20 पेट्रोल के हिसाब से ही बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स वाले पेट्रोल से गाड़ी के इंजन पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। माइलेज के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि E20 पेट्रोल से गाड़ी की माइलेज में 3 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि इसके कई फायदे भी हैं।

भारत में बना पेट्रोल खरीद रहा रूस? नायरा एनर्जी को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा ये खबर भी पढ़े : भारत में बना पेट्रोल खरीद रहा रूस? नायरा एनर्जी को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा

E20 पेट्रोल पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का क्या कहना है
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट विक्रम गुलाटी ने कहा कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में समय समय पर कई सारे रेगुलेशन करने पड़ते हैं। E20 पर्यावरण के लिए अच्छा फ्यूल है, क्लीन फ्यूल है और जब पर्यावरण को लेकर तमाम तरह की चुनौतियां हैं, ऐसे में ये आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन भी कम होता है।

EIL की पूर्व चेयरमैन ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर क्या बताया
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) की पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर वर्तिका शुक्ला ने बताया कि पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग रातों-रात नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 2014-15 में पेट्रोल में 1.5 प्रतिशत एथेलॉल मिलाया जा रहा था और अब 20 प्रतिशत मिलाया जा रहा है। वर्तिका ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल की ब्लेंडिंग साइंटिफिक्ली सपोर्टेड है। ⁠ये कार्बन उत्सर्जन भी कम करेगा और इससे कच्चे तेल के आयात में भी गिरावट आएगा। ⁠उन्होंने कहा कि कनाडा, अमेरिका, ब्राजील में कई सालों से एथेनॉल इस्तेमाल किया जा रहा है। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल की ब्लेंडिंग ⁠BI स्टैण्डर्ड के अनुरूप है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गौरव गोगोई का कांग्रेस अध्यक्ष बने रहना भाजपा के लिए प्लस प्वाइंट : मंत्री पीयूष

गुवाहाटी। असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर कटाक्ष करते हुए कहा कि...
राष्ट्रीय  राज्य 
गौरव गोगोई का कांग्रेस अध्यक्ष बने रहना भाजपा के लिए प्लस प्वाइंट : मंत्री पीयूष

चंदन होला में प्रदर्शनी सामग्री के दो गोदामों में लगी आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के चंदन होला इलाके में रविवार तड़के प्रदर्शनी (एक्जीबिशन) सामग्री से भरे दो टिन शेड गोदामों...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
चंदन होला में प्रदर्शनी सामग्री के दो गोदामों में लगी आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

यूक्रेन का रूस पर फिर बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग में तेल रिफाइनरी और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

मॉस्को/कीव। यूक्रेन ने बीती रात रूस पर एक और बड़ा ड्रोन हमला किया। एक साथ सैकड़ों ड्रोन छोड़े। यूक्रेन ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन का रूस पर फिर बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग में तेल रिफाइनरी और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बहादुरगढ़ (हरियाणा)। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर आज सुबह यहां पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। इनकी पहचान प्रवेश और...
राज्य  हरियाणा 
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश

आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के उरदना गांव निवासी गीता साहू को दहेज में पल्सर बाइक...
उत्तर प्रदेश 
सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, बीपीएम-बीसीपीएम समेत कई अधिकारियों का वेतन रोका

-प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपने अधीनस्थों का करे प्रभावी अनुश्रवण, स्वास्थ्य योजना हर हाल में जमीनी स्तर तक हो सुनिश्चित-डीएम
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, बीपीएम-बीसीपीएम समेत कई अधिकारियों का वेतन रोका

तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

बदायूं। शहर में यदि वकालत की समृद्ध परंपरा और न्याय के प्रति समर्पण की बात की जाए तो माथुर परिवार...
उत्तर प्रदेश 
तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत