तुलसी के पास न लगाएं ये 6 पौधे

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

तुलसी : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि तुलसी के आसपास कुछ पौधे लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। इतना ही नहीं परिवार में दरिद्रता व कलह की स्थिति बन सकती है। जानिए तुलसी के पास भूलकर भी कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए। 

1. शमी का पौधा

ज्योतिष में 3 ग्रहों को बताया गया है करियर में उपलब्धियां दिलाने वाला ये खबर भी पढ़े : ज्योतिष में 3 ग्रहों को बताया गया है करियर में उपलब्धियां दिलाने वाला

वास्तु शास्त्र में तुलसी और शमी के पौधे को एक साथ या बहुत पास न लगाने की सलाह दी जाती। मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। दोनों पौधे घर में हों, तो उनके बीच कम से कम 4 से 5 फीट की दूरी रखें।

2. बेल का पौधा

बेल के पौधे का संबंध भगवान शिव से है, जबकि तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है। ज्योतिषीय अनुसार, दोनों पौधों की ऊर्जा अलग-अलग होती है। इसलिए इन्हें एक-दूसरे के पास नहीं लगाने की सलाह दी जाती है।

3. कांटेदार पौधे

आजकल कैक्टस जैसे सजावटी पौधे घरों में खूब लगाए जाते हैं, लेकिन वास्तु अनुसार इन्हें तुलसी के पास रखना शुभ नहीं होता। मान्यता है कि तुलसी के पास लगे कांटेदार पौधे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को बाधिक करके तनाव और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं।

4. नींबू का पौधा

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पास नींबू जैसे खट्टे फल वाले पौधे लगाने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और आर्थिक मामलों में रुकावट आने की आशंका रहती है।

5. दूध निकलने वाले पौधे

ऐसे पौधे जिनकी टहनी या पत्ते तोड़ने पर दूध जैसा सफेद रस निकलता है, उन्हें भी तुलसी के पास रखने की सलाह नहीं दी जाती। वास्तु के अनुसार इससे घर में नकारात्मकता और पारिवारिक तनाव बढ़ने की मान्यता है।

6. चमेली का पौधा

चमेली का पौधा भी तुलसी के बिल्कुल पास लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार दोनों पौधों से जुड़ी ग्रह ऊर्जा अलग मानी जाती है, जिससे वास्तु असंतुलन होने की संभावना बताई जाती है।

तुलसी लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में लगाना सबसे शुभ होता है। पौधे को ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त धूप आती हो। अंधेरी या नम जगह पर तुलसी रखने से उसका शुभ प्रभाव कम हो सकता है। 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

गौरव गोगोई का कांग्रेस अध्यक्ष बने रहना भाजपा के लिए प्लस प्वाइंट : मंत्री पीयूष

गुवाहाटी। असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर कटाक्ष करते हुए कहा कि...
राष्ट्रीय  राज्य 
गौरव गोगोई का कांग्रेस अध्यक्ष बने रहना भाजपा के लिए प्लस प्वाइंट : मंत्री पीयूष

चंदन होला में प्रदर्शनी सामग्री के दो गोदामों में लगी आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के चंदन होला इलाके में रविवार तड़के प्रदर्शनी (एक्जीबिशन) सामग्री से भरे दो टिन शेड गोदामों...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
चंदन होला में प्रदर्शनी सामग्री के दो गोदामों में लगी आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

यूक्रेन का रूस पर फिर बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग में तेल रिफाइनरी और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

मॉस्को/कीव। यूक्रेन ने बीती रात रूस पर एक और बड़ा ड्रोन हमला किया। एक साथ सैकड़ों ड्रोन छोड़े। यूक्रेन ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन का रूस पर फिर बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग में तेल रिफाइनरी और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के उरदना गांव निवासी गीता साहू को दहेज में पल्सर बाइक...
उत्तर प्रदेश 
सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, बीपीएम-बीसीपीएम समेत कई अधिकारियों का वेतन रोका

-प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपने अधीनस्थों का करे प्रभावी अनुश्रवण, स्वास्थ्य योजना हर हाल में जमीनी स्तर तक हो सुनिश्चित-डीएम
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, बीपीएम-बीसीपीएम समेत कई अधिकारियों का वेतन रोका