मुंबई में आफत की बारिश, कई इलाकों में जलभराव

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मुंबई:  मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में पानी भरने की खबर है। वहीं बारिश के चलते बेस्ट की बसें और लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा है। बारिश के चलते जलभराव के साथ ही पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। वहीं भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते और स्कूल और कॉलेज को पहले ही बंद कर दिया गया था।


कहां कितनी बारिश?
बीएमसी के मुताबिक मुंबई में सुबह से रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है। सुबह 8 बजे से अब तक सबसे ज्यादा बारिश कोलाबा में 290 मिमी दर्ज की गई है। पूर्व उपनगर के विक्रोली में 114 मिमी, तिलक नगर में 111 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं पश्चिम उपनगर वर्सोवा में 114 मिमी, जोगेश्वरी में 112 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि दक्षिण मुंबई के मरीन लाइन्स में 121 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा विवाद में कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच

इन इलाकों में भरा पानी
बीएमसी से मिली जानकारी के मुताबिक कई जगहों पर सड़क पर पानी भर गया है। पूर्व उपनगर में काकीनाडा, मानखुर्द, कुर्ला, अशोक नगर, कुर्ला वेस्ट, डीडब्ल्यूएसआर बंधन, पवई, माझिवाडा में और पश्चिम उपनगर में अंधेरी, विले पार्ले, मालाड, गोरेगांव, दहिसर में पानी भरने की शिकायतें मिली हैं।

वसई के मधुबन इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन
वसई पूर्व के मधुबन इलाके की हैं, जहां भारी बारिश के बाद जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई। इलाके में कई जगह पानी का स्तर लोगों के गले तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय निवासी फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। जवानों ने रस्सियों की मदद से जलमग्न क्षेत्र में पहुंचकर करीब 20 से 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर ब्रिगेड के जवानों ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर इलाके में पानी भरा
मुंबई के कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर इलाके में सड़क पर करीब दो फीट से ज्यादा पानी भर चुका है। गाड़ियों के पहिए आधे तक पानी में डूबे हुए हैं और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि आसपास के स्कूल परिसरों में भी पानी घुस गया है।

जान-माल का नुकसान
वहीं बारिश से जान-माल के नुकसान की बात करें तो दक्षिण मुंबई में एक शख्स की मौत हुई हैं। वहीं अन्य घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं।  मरीन लाइन्स के पास बस का शीशा गिरने से 1 पुरुष और 1 महिला के घायल होने की खबर है।

ट्रेन और बस सेवा पर असर
पश्चिम रेलवे: नालासोपारा और वसई के बीच ट्रैक पर पानी आने से 20-25 मिनट देरी
मध्य रेलवे: ट्रेनें सामान्य रुप से चल रही हैं
BEST: पानी भरने की वजह से पश्चिम में 5 और पूर्व में 1 रूट प्रभावित
कई सड़कें बंद
जलभराव और हादसों की आशंका के कारण बीएमसी और पुलिस ने कई सड़कों से आवाजाही बंद कर दी है। नागरिकों से इन रास्तों पर न जाने की अपील की गई है।

चेंबूर पेंशन गुंफा रोड
ई. हाईवे मेगा रोड
अंधेरी वीरन बाग डीरार रोड
बीकेसी का मॉल कनेक्टिंग रोड
गोरेगांव लिंक रोड
ताज होटल के पास गिरा पेड़
तेज बारिश की वजह से मुंबई के कोलाबा में स्थित ताज होटल के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मालाड पश्चिम में पेड़ गिरने से से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 
कोलाबा में ताज होटल के पास पेड़ गिरा
जोगेश्वरी (वेस्ट) के वैशाली नगर में सड़कों पर भरा पानी
पश्चिम उपनगर के जोगेश्वरी (वेस्ट) के एसवी रोड के वैशाली नगर के इलाके में सड़क पर बरसात का पानी भर गया है। मेनहोल का ढक्कन पानी के तेज बहाव की वजह से खुल गया है। बीएसमी की ओर से वहां बैरिकेडिंग कर दी गई है। स्थानीय नागरिक नाराजगी वयक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि नाला सफाई  ठीक ढंग से नही  हो पाई है जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

चेंबूर में सीएसटी रोड भी डूबा
उधर, चेंबूर के स्वस्तिक पार्क इलाके में सीएसटी रोड भी पानी में डूबा हुआ है। सड़क पर काफी पानी जमा होने से लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क किनारे मौजूद दुकानों में भी पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि अगर बारिश की रफ्तार और तेज हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं तथा दुकानों में पानी भरने से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।


मंत्री ने लिया जायजा
मुंबई में लगातार हो रही बारिश की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंत्री गिरीश महाजन बीएमसी डिजास्टर कंट्रोल रूम पहुंचे । मंत्री ने कहा कि भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सभी आवश्यक सुरक्षा और राहत व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। बीएमसी और संबंधित विभागों की टीमें 24 घंटे अलर्ट पर हैं। रेड अलर्ट के मद्देनज़र लोगों, विशेषकर पर्यटकों से अपील कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और समुद्र किनारे सेल्फी या जोखिम भरी गतिविधियों से बचें। बीएमसी ने लोगों से घरों में रहने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कहां-कहां की जाती हैं चंदन की खेती?

चंदन की खेती: खेती में बढ़ती लागत और घटते मुनाफे के बीच अब कई किसान ऐसी फसलों की ओर भी...
खेती-बाड़ी 
कहां-कहां की जाती हैं चंदन की खेती?

तुलसी के पास न लगाएं ये 6 पौधे

तुलसी : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मक...
धर्म-आध्यात्म 
तुलसी के पास न लगाएं ये 6 पौधे

क्या 20% एथेनॉल वाले E20 पेट्रोल से खराब हो रही हैं गाड़ियां?

एथेनॉल : मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर E20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स वाला पेट्रोल) को लेकर तरह-तरह के दावे...
कारोबार 
क्या 20% एथेनॉल वाले E20 पेट्रोल से खराब हो रही हैं गाड़ियां?

 पनीर भुर्जी सैंडविच  बनाना आसान स्वाद से भरपूर 

पनीर भुर्जी सैंडविच : सुबह की भागदौड़ में जब समय कम हो और कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन...
खाना पकाना 
 पनीर भुर्जी सैंडविच  बनाना आसान स्वाद से भरपूर 

बारिश में स्किन हो गई है बेजान, तो घर पर तैयार करें ये नेचुरल टोनर

  स्किन  :बारिश के मौसम में हवा में उमस बहुत बढ़ जाती है। इस वजह से त्वचा चिपचिपी, बेजान और 1....
लाइफस्टाइल 
बारिश में स्किन हो गई है बेजान, तो घर पर तैयार करें ये नेचुरल टोनर

उत्तर प्रदेश

तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

बदायूं। शहर में यदि वकालत की समृद्ध परंपरा और न्याय के प्रति समर्पण की बात की जाए तो माथुर परिवार...
उत्तर प्रदेश 
तीन पीढ़ियों से न्याय की मिसाल: माथुर परिवार की वकालत की 76 वर्षों से अधिक की गौरवशाली विरासत

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो
उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न