IVP का भाजपा में विलय, MCD में भाजपा के 139 पार्षद, 16 निगम पार्षद हुए शामिल

MCD में भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 139 हुई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

  • 16 वार्डों के 11–12 लाख लोगों को अब विकास योजनाओं का अधिक लाभ मिलेगा : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) का शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक विलय हो गया। मुकेश गोयल के नेतृत्व में IVP के सभी 16 निगम पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही MCD में भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 139 हो गई।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संयुक्त प्रेस वार्ता में विलय की घोषणा की। इस दौरान महापौर प्रवेश वाही, सदन के नेता जयभगवान यादव, भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मोदी-अल्बनीज शिखर वार्ता: यूरेनियम समझौते से भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई रफ्तार ये खबर भी पढ़े : मोदी-अल्बनीज शिखर वार्ता: यूरेनियम समझौते से भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई रफ्तार

1002228137

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा में शामिल हुए सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान और कार्य करने का पूरा अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब इन वार्डों को "ट्रिपल इंजन सरकार" के विकास का सीधा लाभ मिलेगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि IVP का भाजपा में विलय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दिल्ली में हो रहे विकास कार्यों पर विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि 16 वार्डों के 11–12 लाख लोगों को अब विकास योजनाओं का अधिक लाभ मिलेगा।

1002228138

वहीं, IVP प्रमुख मुकेश गोयल ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2023 में उन्हें नगर निगम में नेता सदन बनाया गया था, लेकिन वह कार्यकाल "काला दिन" साबित हुआ क्योंकि विकास कार्यों की जगह केवल बयानबाजी हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा के सहयोग और विकास की सोच से प्रभावित होकर सभी 16 पार्षद बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चंदा चोरी में बड़े लोगों को बचाने का प्रयास है पीएम मोदी की चुप्पी- प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने भगवान श्रीराम मंदिर चन्दा चोरी मामले में केन्द्र की मोदी...
चंदा चोरी में बड़े लोगों को बचाने का प्रयास है पीएम मोदी की चुप्पी- प्रमोद तिवारी

साई वज्र अभियान में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। साई वज्र अभियान के तहत कानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 साई वज्र अभियान में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपित गिरफ्तार

न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान

प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज शुक्रवार को कक्षा 10 और कक्षा 12 के मेरिटोरियस छात्र-छात्राओं का फेलिसिटेशन...
उत्तर प्रदेश 