डीएम ने मार्गो के चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में चिलबिला-अमेठी एवं प्रयागराज-अयोध्या मार्ग चौड़ीकरण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में विद्युत लाइनों के स्थानांतरण, पेड़ों की कटाई, धार्मिक स्थलों के समन्वित स्थानांतरण, किसानों को देय भुगतान एवं अन्य अवरोधों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जा सके। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, डीएफओ आशुतोष गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
