तीन उद्यमियों-समाजसेवियों को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

ओमप्रकाश जालान, बालकृष्ण सराफ और दर्शन देवी के चित्रों पर मुख्यमंत्री ने अर्पित किए संवेदना के पुष्प

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर के तीन उद्यमियों-समाजसेवियों ओमप्रकाश जालान, बालकृष्ण सराफ और दर्शन देवी के घर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गोरक्षपीठ के प्रति अगाध आस्था रखने वाले तीनों दिवंगतजन की उद्यमिता, कारोबार, समाजसेवा और सांस्कृतिक जागरण में योगदान को याद किया और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। 

मुख्यमंत्री सबसे पहले जंगल नकहा नंबर दो स्थित ओमप्रकाश जालान के आवास पर जाकर पहुंचे। पूर्वांचल के प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी रहे ओमप्रकाश जालान का 8 जुलाई को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय जालान के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शिवावतार महायोगी गोरखनाथ जी से उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने स्वर्गीय जालान की पत्नी पूनम जालान, पुत्रों अनुज जालान, तनुज जालान व अन्य परिजनों से भी मुलाकात की। आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।

हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के जज से पूछा, दोबारा शादी के बाद पहले पति से गुजारा भत्ता क्यों ? ये खबर भी पढ़े : हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के जज से पूछा, दोबारा शादी के बाद पहले पति से गुजारा भत्ता क्यों ?

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोलघर के गांधी गली स्थित बालकृष्ण सराफ के घर आए। कारोबारी, समाजसेवी और राम मंदिर आंदोलन के समर्पित कार्यकर्ता रहे बालकृष्ण सराफ का 4 जुलाई को निधन हो गया था। सीएम योगी ने स्वर्गीय सराफ के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने स्मृतिशेष सराफ के पुत्रों अतुल सराफ, अनूप सराफ और अन्य परिजनों से आत्मीयतापूर्ण संवाद किया और उन्हें ढांढस बंधाया। 

शोक संवेदना व्यक्त करने के क्रम में सीएम योगी गीता प्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल के हरिओम नगर स्थित आवास पर भी गए। उन्होंने 8 जुलाई को गोलोकवासी हुईं देवीदयाल की माता दर्शन देवी पत्नी स्वर्गीय बैजनाथ अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय दर्शन देवी के पुत्रों दीनदयाल अग्रवाल, देवीदयाल अग्रवाल, माधव प्रसाद अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, हरि अग्रवाल और अन्य परिजनों से बातचीत कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

वोट में है सत्ता की मास्टर चाबी : मायावती 

लखनऊ। बसपा सुप्रीमों एवं पूर्व मुख्ययमंत्री मायावती ने समर्थकों को सजग करते हुए कहा कि समस्याओं के हल के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वोट में है सत्ता की मास्टर चाबी : मायावती 

किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक, जल निकासी सहित अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा

नगराम लखनऊ। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की हरदोइया बाजार स्थित कार्यालय पर हुई बैठक हुई। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक, जल निकासी सहित अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा

प्रकृति संरक्षण की मिसाल बना बिश्नोई समाज, स्वामी चिदानन्द ने शुरू किया पौधारोपण अभियान

स्वामी चिदानन्द के 75वें वर्ष में प्रवेश पर 75 हजार पौधों के रोपण का महाअभियान प्रारम्भ जोधपुर, राजस्थान। प्रकृति संरक्षण,...
राजस्थान 