भीषण गर्मी ने मचाई तबाही! स्पेन के जंगलों में आग से 12 लोगों की दर्दनाक मौत

आग से 12 की मौत, 19 लापता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 150 दमकलकर्मी और पांच दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटे

मैड्रिड। दक्षिणी स्पेन के अल्मेरिया प्रांत में लगी जंगल की आग में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग लापता हैं। कई पीड़ितों के शव जली हुई गाड़ियों के अंदर मिले हैं। देश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच आग तेजी से फैली, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई।

फ्रांस के समाचार टेलीविज़न नेटवर्क फ्रांस24 तथा तुर्किये की सरकारी संवाद समिति अनाडाेलू ने क्षेत्रीय सरकार के हवाले से बताया कि अल्मेरिया प्रांत के बेदार और लॉस गैलार्डोस इलाके में फैली आग के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। अंडालूसिया के आपातकालीन मामलों के मंत्री एंटोनियो सैन्ज़ ने कहा कि शुरुआती संकेतों से लगता है कि मृतकों में अधिकांश, या संभवतः सभी, विदेशी नागरिक थे।

इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता ये खबर भी पढ़े : इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

इस हादसे में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 150 दमकलकर्मी और पांच दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटे हैं। आग उस समय भड़की जब इलाके का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिजली की लाइन गिरने से सूखी वनस्पति में आग लगी, जो तेज हवाओं के कारण तेजी से आसपास के जंगल में फैल गई। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक आग लगने के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

आग के चलते कई सड़कों को बंद कर दिया गया और आसपास के इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। लगभग 50 लोगों को अस्थायी रूप से एक सांस्कृतिक केंद्र में ठहराया गया है। स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट (यूएमई) को भी राहत और बचाव कार्यों में शामिल किया जा रहा है।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जंगल की आग के भयावह परिणामों से वह बेहद व्यथित हैं। वहीं, अंडालूसिया के क्षेत्रीय प्रमुख जुआनमा मोरेनो ने इस घटना को "एक बड़ी त्रासदी" बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

स्पेन इन दिनों भीषण हीटवेव की चपेट में है। अंडालूसिया के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के कारण 'ऑरेंज वेदर वॉर्निंग' जारी की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और सूखे हालात जंगल की आग की घटनाओं को और गंभीर बना रहे हैं।

राष्ट्रीय मौसम एजेंसी एईएमईटी के अनुसार हाल के वर्षों में स्पेन में रिकॉर्ड स्तर की गर्मी दर्ज की गई है। इसी महीने की शुरुआत में भी कोस्टा ब्रावा क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग के कारण हजारों लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए थे। वहीं, पिछले वर्ष देश में जंगल की आग से लगभग चार लाख हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई थी, जो अब तक के सबसे बड़े प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में आयुष्मान योजना से इम्पैनल्ड निजी चिकित्सालयों की गुणवत्ता,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

प्रोपेगेंडा : चीन की सेना ने भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को किया 'ध्वस्त' ?

बीजिंग: चीन की सेना ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को 'ध्वस्त' करते...
राष्ट्रीय 
 प्रोपेगेंडा : चीन की सेना ने भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को किया 'ध्वस्त' ?

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिनटों में होगी टिकट बुकिंग

टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज रेलवन ऐप चार करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार, देश का सबसे बड़ा टिकट...
राष्ट्रीय 
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिनटों में होगी टिकट बुकिंग

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चन्द के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों शिवांश सिंह उर्फ...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक हुई आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में आयुष्मान योजना से इम्पैनल्ड निजी चिकित्सालयों की गुणवत्ता,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयुष्मान योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चन्द के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों शिवांश सिंह उर्फ...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

मुख्यमंत्री याेगी ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

-शिव मंदिर में की पूजा, बच्चों का अन्नप्राशन कराया मुख्यमंत्री ने
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण