मोटा महादेव मंदिर पहुंचे एएसपी सिटी, कांवड़ियों का जाना हाल-चाल
सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रामनाथ सिंह
- मंदिर परिसर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन का गहन निरीक्षण
बिजनौर। श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने थाना मंडावली क्षेत्र स्थित मोटा महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में ठहरे कांवड़ियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनकी सुविधाओं एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें, श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
