राजस्थान में आज 10 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 10 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

शनिवार को भरतपुर, धौलपुर सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई और कुछ स्थानों पर एक इंच तक पानी बरसा। भरतपुर के बंध बारेठा बांध से भी शनिवार रात से पानी की निकासी शुरू कर दी गई।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान भरतपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली और कोटा में करीब एक इंच तक बारिश हुई।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

इन जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा। वहीं टोंक, बूंदी, अलवर और चित्तौड़गढ़ के कई इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।

इधर, पश्चिमी राजस्थान में बारिश का दौर थमने के बाद अब धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान श्रीगंगानगर में मापा गया।

पश्चिमी जिलों में मौसम साफ रहने के कारण आने वाले दिनों में उमस और गर्मी में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ इस समय उत्तर भारत में फिरोजपुर, रोहतक और औरैया होते हुए सीधी से लो-प्रेशर सिस्टम के बीच से गुजर रही है और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। इसके प्रभाव से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां अब कमजोर होने की संभावना है।

17 और 18 अगस्त को प्रदेश में अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि 19 अगस्त से एक बार फिर पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अगले दो दिन बारिश से राहत के बाद पूर्वी राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है।

भरतपुर के बंध बारेठा बांध में पानी की आवक को देखते हुए शनिवार रात से पानी की निकासी शुरू की गई। इससे आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है। मानसून की कमजोर होती गतिविधियों के बीच बांधों और जलाशयों के जलस्तर पर भी नजर रखी जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

डार्विन। बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में रविवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। मेहदी हसन मिराज और हसन...
खेल 
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

काठमांडू। नेपाल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जाजरकोट जिले के भेरी नगरपालिका के रिसाड़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जिला शिमला पुलिस की बदली हुई रणनीति के नतीजे इस वर्ष स्पष्ट...
हिमाचल 
शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन