एमपी में फिर सक्रिय मानसून, 18 जिलों में भारी बारिश

बारिश सामान्य से करीब 12 प्रतिशत कम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। लो प्रेशर एरिया और मानसून टर्फ के असर से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है।

इसके चलते जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले तीन दिन भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। आज रविवार को 18 जिलों में 4 इंच या इससे ज्यादा बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, रायसेन और नर्मदापुरम में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश हो सकती है।

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

वहीं भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास.

रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सतना, मैहर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौजूदा सिस्टम का असर भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग में भी रहेगा। इन संभागों के कुछ जिलों में 16, 17 और 18 अगस्त को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में अब तक 544.4 मिमी यानी 21.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह सामान्य बारिश 618.8 मिमी यानी 24.4 इंच से करीब 3 इंच कम है।

प्रदेश में अब तक सामान्य से 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी हिस्से में 18 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 6 प्रतिशत कम पानी गिरा है।

पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश 19 प्रतिशत तक कम है। बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर.

मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में 2 प्रतिशत से 54 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी.

उज्जैन और विदिशा में भी सामान्य से 1 प्रतिशत से 48 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। वहीं, अब तक भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

डार्विन। बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में रविवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। मेहदी हसन मिराज और हसन...
खेल 
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

काठमांडू। नेपाल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जाजरकोट जिले के भेरी नगरपालिका के रिसाड़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जिला शिमला पुलिस की बदली हुई रणनीति के नतीजे इस वर्ष स्पष्ट...
हिमाचल 
शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन