जफराबाद विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, 10.59 करोड़ से बनेंगी 12 नई सड़कें

लोक निर्माण विभाग ने दी मंजूरी, गांवों और बस्तियों में बेहतर होगा सड़क संपर्क; आवागमन की सुविधा बढ़ने की उम्मीद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के विस्तार को लेकर बड़ी पहल हुई है। लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र में 12 नई सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद इन सड़क परियोजनाओं के जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद है।

जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय ने मंगलवार को सड़क निर्माण के लिए मिली स्वीकृति का स्वागत करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों और बस्तियों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। नई सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को जर्जर मार्गों की समस्या से राहत मिलेगी।

संतकबीरनगर पुलिस का मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों के विरुद्ध अभियान ये खबर भी पढ़े : संतकबीरनगर पुलिस का मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों के विरुद्ध अभियान

उन्होंने कहा कि जफराबाद विधानसभा का समग्र विकास प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी समेत बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 10.59 करोड़ रुपये की लागत से 12 सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

स्वीकृत परियोजनाओं में विभिन्न गांवों और बस्तियों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली संपर्क सड़कों का निर्माण शामिल है। इन सड़कों के बनने से क्षेत्र का सड़क नेटवर्क और मजबूत होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

विधायक ने बताया कि क्षेत्र की जरूरतों को लेकर वह लगातार शासन और संबंधित विभागों के समक्ष मांग उठाते रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वीकृत परियोजनाओं की प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।-

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तेज रफ्तार वाहन ने कीर्तन कर रहे लोगों रौंदा, पांच की मौत

सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देररात सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
राष्ट्रीय  बिहार 
 तेज रफ्तार वाहन ने कीर्तन कर रहे लोगों रौंदा, पांच की मौत

भोपाल में दुकानों की सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का आंदोलन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहवासी इलाकों में संचालित दुकानों के खिलाफ की जा रही सीलिंग कार्रवाई के...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में दुकानों की सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का आंदोलन

तमिलनाडु: पश्चिमी घाट के जिलों में छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

चेन्नई। तमिलनाडु के पश्चिमी घाट वाले जिलों में अगले छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना क्षेत्रीय...
राष्ट्रीय  राज्य 
तमिलनाडु: पश्चिमी घाट के जिलों में छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

27 अगस्त का पंचांग: चतुर्दशी के बाद शुरू होगी पूर्णिमा, भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा रहेगी शुभ

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म  राज्य 
27 अगस्त का पंचांग: चतुर्दशी के बाद शुरू होगी पूर्णिमा, भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा रहेगी शुभ

असम में बाढ़ से अब तक 108 मौतें, धनश्री नदी उफान पर

गुवाहाटी। असम के कई जगहों पर बाढ़ से हालात सामान्य होने लगे है। इस बीच धनश्री नदी का जलस्तर गोलाघाट...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से अब तक 108 मौतें, धनश्री नदी उफान पर

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका