‘देशहित के कामों से कांग्रेस को हमेशा परेशानी’, दिलीप घोष का राहुल गांधी पर तीखा हमला
‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- संसद से मान्यता मिलने के बाद देशभर में हो रहा सम्मान
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कांग्रेस पार्टी पर तीखी प्रहार किया है। उन्होंने 'वंदे मातरम' के विरोध को लेकर कहा कि देशहित में होने वाले कामों से हमेशा कांग्रेस को समस्या रहती है। इस दौरान, दिलीप घोष ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
मंत्री दिलीप घोष ने बुधवार सुबह पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी चाहे जो भी करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। संसद में पहले ही एक कानून पास हो चुका है। संविधान और आजादी के बाद 'वंदे मातरम' को मान्यता दी गई है। देश के लोग इसका सम्मान करते हैं और इसे स्वीकार करते हैं। अब पूरे देश में 'वंदे मातरम' गाया जा रहा है और इसमें कोई समस्या नहीं है। कांग्रेस को, जब देशहित में कुछ होता है, तो उससे समस्या रहती है।"
चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा, "उनके समय में क्या सस्ता था? अगर आप प्रतिशत के हिसाब से तुलना करें, तो आज सब कुछ सस्ता है। उनके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। सरकार इतना अच्छा काम कर रही है कि उनके पास बात करने या विरोध करने के लिए कुछ नहीं है। वे अब क्या बयान दे रहे हैं और आगे क्या करेंगे? आपने अतीत में क्या किया? आपने 10 साल तक देश पर शासन किया। आपने देश को किस हालत में छोड़ा था? सोना तक बेचना पड़ा था।"
इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फैसले पर कि हिजाब स्कूल यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं है, मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "सेना, पुलिस और दूसरे पैरामिलिट्री फोर्स में ड्रेस कोड होते हैं, जहां महिलाएं भी काम करती हैं। क्या वे हिजाब पहनती हैं? इसलिए स्कूल का ड्रेस कोड सबका मानना है।"उन्होंने कहा कि अपने घर या किसी समारोह में कोई भी अपनी मर्जी के पोशाक पहन सकता है, लेकिन जहां कानून व्यवस्था और अनुशासन की बात है, वहां उसे (हिजाब) की अनुमति नहीं हो सकती है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
