नोएडा से असम जा रहे कंटेनर से गायब करोड़ों के मोबाइल बरामद, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अररिया। नोएडा से असम के लिए चली कंटेनर से करोड़ों रुपयों के गायब मोबाइल और पार्ट्स मामले में अररिया पुलिस ने पूरे मामले के मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

अररिया पुलिस ने हरियाणा नूह से इस कांड के मास्टरमाइंड मो. नईम पिता अख्तर हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य के 620 पीस मोबाइल के साथ 6.97 लाख रुपये नगद बरामद किया। यही नहीं घटना में प्रयुक्त डाक पार्सल लिखा एक कंटेनर व एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है।

रविवार रात को नगर थाना में एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि नोएडा से गुवाहाटी के लिए चले एक कंटेनर से करोड़ों रुपए मूल्य के मोबाइल व मोबाइल पार्ट्स गायब होने के मामले में अररिया पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है।

इस कांड के मास्टरमाइंड हरियाणा नूह के मो. नईम को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर ओप्पो व वनप्लस कंपनी की 620 मोबाइल के साथ 6 लाख 97 हजार रुपए नगद बरामद किया गया है।

भागलपुर: अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीज बेहाल, घंटों लाइन में लगने को मजबूर ये खबर भी पढ़े : भागलपुर: अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीज बेहाल, घंटों लाइन में लगने को मजबूर

घटना में प्रयुक्त डाक पार्सल लिखा कंटेनर व स्कॉर्पियो जप्त किया गया है। इस कांड के एक और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम हरियाणा में कैंप कर रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कंटेनर पर लोड होकर देश के अलग अलग शहरों में जाने वाले मोबाइल को रास्ते से गायब कर देने के का मास्टरमाइंड हरियाणा नूह के मो नईम के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा है।

एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मो नईम का पूर्व से आपराधिक इतिहास है।आंध्र प्रदेश के कुरनूल का वह वांटेड है। हालांकि कुरनूल मामले में वह फिलहाल जमानत पर है।

एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि हरियाणा पलवल के रहने वाले चालक मो. साहिब और मो. तालीम कंटेनर लेकर 6 जून को ग्रेटर नोएडा से चला था।

चालक व खलासी ने चोर गिरोह के शातिर के साथ मिलकर कंटेनर का सील बिहार पहुंचने से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के समीप कंटेनर का लॉक तोड़ दिया था और कंटेनर पर लदे मोबाइल का बॉक्स को डाक पार्सल लिखे दूसरे कंटेनर पर अनलोड कर लिया।

इसके बाद खाली कंटेनर को लाकर अररिया पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया।बताया गया कि कंटेनर में कुल 1143 मोबाइल सेट के पैकेटों में से 531 पैकेट सुरक्षित मिला था, जबकि 612 कीमती हैंडसेट के पैकेट गायब थे।

एसडीपीओ ने बताया कि जीरोमाइल के पास खाली कंटेनर मिलने के बाद ट्रांसपोर्टर के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी जितेंद्र कुमार ने एसआईटी का गठन किया था।एसआईटी शेष बचे मोबाइल के रिकवरी और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस मौके पर नगर थानेदार मनीष कुमार रजक, कांड के अनुसंधानकर्ता विकाश कुमार मौजूद थे। उल्लेखनीय हो कि कंटेनर से करोड़ों रुपए मूल्य के गायब हुए मोबाइल व मोबाइल पार्ट्स में पूर्व में भी 817 पीस मोबाइल बरामद हो चुकी है।

पुलिस ने हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस के मदद से अंतरराज्यीय चार बड़े गैंगस्टर को गिरफ्तार करते हुए एक थार गाड़ी, एक सियाज गाड़ी, एक लैपटॉप, सीपी प्लस का डीवीआर भी जब्त किया था।पूर्व में दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मथुरा व हरियाणा के नूह व पलवल इलाके से की गई थी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 हजार ट्रकों के थमे पहिए , वीएलटीडी और ई-चालान के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

रविवार रात 12 बजे से प्रदेशभर में ट्रकों की हड़ताल शुरू। वीएलटीडी की उपलब्धता, परमिट समस्या और ई-डिटेक्शन चालान मुख्य...
राजस्थान 
10 हजार ट्रकों के थमे पहिए , वीएलटीडी और ई-चालान के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

नागौर फैक्ट्री अग्निकांड में पुलिस जांच तेज, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि आई सामने

रात करीब 11 बजे फैक्ट्री में अचानक आग भड़की। फोम और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैली। दमकल...
राजस्थान 
नागौर फैक्ट्री अग्निकांड में पुलिस जांच तेज, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि आई सामने

होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

छत्तीसगढ़: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, कांग्रेस लाएगी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक चलेगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाने पर...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, कांग्रेस लाएगी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी

राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना। कोलकाता, हावड़ा, हुगली और 24 परगना जिलों में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी

उत्तर प्रदेश

होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज होगा उद्घाटन, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

लखनऊ। नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार 13 जुलाई को दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज होगा उद्घाटन, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगी पशु विभाग की टीमें

22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान। गांव-गांव और घर-घर जाकर पशुओं को लगाए जाएंगे टीके। एफएमडी...
उत्तर प्रदेश 
22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगी पशु विभाग की टीमें