बाराबंकी: पीएसी बैरक में सिपाही का शव फंदे से लटका मिला

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बाराबंकी। जिले की 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित बैरक में रविवार तड़के 2021 बैच के सिपाही का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पीएसी अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 10वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही दीपक सिंह (30) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मेरठ जिले के रोहटा थाना क्षेत्र का निवासी था। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर साथी जवानों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर दीपक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

4 साल पुरानी फोटो बनी गिरफ्तारी की वजह, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : 4 साल पुरानी फोटो बनी गिरफ्तारी की वजह, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि सिपाही द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के दौरान ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े पहलू की भी पड़ताल की जा रही है, लेकिन फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सब इंस्पेक्टर रशीद खान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सिमरिया पुल के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

कोलासी कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया पुल के समीप शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक...
बिहार 
सिमरिया पुल के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी

लखनऊ। जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लखनऊ, वाराणसी,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी

एक्साइज भर्ती मामले में सांसद उमेश पटेल और पूर्व पंचायत सुखा को दो साल की सजा

दमन। दमन में वर्ष 2011 में आबकारी (एक्साइज) विभाग में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अभद्र...
गुजरात 
एक्साइज भर्ती मामले में सांसद उमेश पटेल और पूर्व पंचायत सुखा को दो साल की सजा

उत्तर प्रदेश

यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी

लखनऊ। जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लखनऊ, वाराणसी,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी