"बाराबंकी के नगीने "पुस्तक का लोकार्पण, पूर्वजों की विरासत सहेजने पर जोर

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मनोज शर्मा

  • पुस्तक में बाराबंकी की 30 विशिष्ट हस्तियों के जीवन, शिक्षा, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक योगदान का प्रामाणिक और विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है।

बाराबंकी। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। "बाराबंकी के नगीने" जैसी महत्वपूर्ण पुस्तक का संपादन कर डॉ. अबरारुल हक़ उस्मानी ने न केवल एक ऐतिहासिक दायित्व निभाया है, बल्कि जनपद की अमूल्य विरासत को सहेजने का सराहनीय कार्य किया है। अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके नैतिक एवं चारित्रिक निर्माण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सकें।

ये विचार पैरामेडिकल कॉलेज के कुलपति प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी ने देसियां होटल, बाराबंकी में डॉ. ए.एच. उस्मानी की पुस्तक "बाराबंकी के नगीने" के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कार्यक्रम में अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया। आमिर उस्मानी एवं अम्मार उस्मानी ने अतिथियों का स्वागत किया।

गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस  ये खबर भी पढ़े : गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

लेखक डॉ. अबरारुल हक़ उस्मानी ने पुस्तक की रचना-प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके निर्माण में डॉ. अनवर हुसैन ख़ान एवं डॉ. मख़मूर काकोरवी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता ज़ुबैर अहमद अंसारी ने की। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए बाराबंकी के इतिहास और विशिष्ट व्यक्तित्वों का महत्वपूर्ण दस्तावेज़ सिद्ध होगी।

डॉ. अनवर हुसैन ख़ान ने इसे शोधपरक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कृति बताया, जबकि डॉ. मख़मूर काकोरवी ने कहा कि पुस्तक में बाराबंकी की 30 विशिष्ट हस्तियों के जीवन, शिक्षा, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक योगदान का प्रामाणिक और विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। प्रो. हकीम अरशद अली ने कहा कि पूर्वजों के जीवन-वृत्त को संरक्षित करना समाज के लिए प्रेरणा का कार्य है। इकरामुल हक़ उस्मानी ने बच्चों के संस्कार और चरित्र निर्माण पर बल देते हुए अपने छोटे भाई की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

वरिष्ठ साहित्यकार अख्तर जमाल उस्मानी ने कहा कि सोशल मीडिया पर बिखरी सामग्री को पुस्तक का रूप देकर डॉ. उस्मानी ने ऐतिहासिक कार्य किया है। डॉ. एस.एम. हैदर ने उनकी साहित्यिक एवं सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना की, जबकि मौलाना मिनहाज आलम नदवी ने उनकी धार्मिक, शैक्षिक एवं सामाजिक सेवाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के गद्य सत्र का संचालन वरिष्ठ पत्रकार फ़ज़ल इनाम मदनी ने किया। इसके पश्चात डॉ. मख़मूर काकोरवी की अध्यक्षता तथा सगीर नूरी के संचालन में आयोजित मुशायरे में प्रो. आमिर क़दवाई, ख़लील अहसन, इमरान अली आबादी, उस्मान मीनाई, अदील मंसूरी, अज़्म गोंडवी सहित अनेक शायरों ने अपना चयनित कलाम प्रस्तुत किया। समारोह में अनेक गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। अंत में अम्मार उस्मानी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पप्पू यादव पर हुए हमले की सच्चाई जल्द आएगी सामने: नीरज कुमार

पटना, 3 अगस्त। दिल्ली में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हुए कथित हमले, बांकीपुर उपचुनाव सहित अन्य मद्दे पर...
बिहार 
पप्पू यादव पर हुए हमले की सच्चाई जल्द आएगी सामने: नीरज कुमार

रोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर डीएम का जोर

कौशाम्बी। जिले में रोजगार के नए अवसर बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित...
उत्तर प्रदेश 
रोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर डीएम का जोर

सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए केंद्र का बड़ा कदम

मोटर वाहन नियमों में संशोधन का मसौदा जारी, मांगे सुझाव नई दिल्ली। देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं की...
राष्ट्रीय 
सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए केंद्र का बड़ा कदम

फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

   बदायूं। उझानी मार्ग से ऊपरपारा तक पालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया, इस सड़क पर फैंसी लाइट पोल, कैट्स...
उत्तर प्रदेश 
फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति, हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय आधिकारिक ओडिशा दौरे पर सोमवार को भुवनेश्वर...
राष्ट्रीय 
तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति, हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश

रोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर डीएम का जोर

कौशाम्बी। जिले में रोजगार के नए अवसर बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित...
उत्तर प्रदेश 
रोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर डीएम का जोर

फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

   बदायूं। उझानी मार्ग से ऊपरपारा तक पालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया, इस सड़क पर फैंसी लाइट पोल, कैट्स...
उत्तर प्रदेश 
फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे गुलरिहा इंस्पेक्टर, बंधाया ढांढस

गोरखपुर (मेडिकल कॉलेज से सतीश त्रिपाठी की रिपोर्ट)।दस वर्षीय बालिका के अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या की हृदयविदारक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे गुलरिहा इंस्पेक्टर, बंधाया ढांढस