भगौली तीर्थ में जल भरने जा रहे शिव भक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कई घायल, एक की हालत गंभीर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बाराबंकी। सावन माह में जलाभिषेक के लिए भगौली तीर्थ जा रहे शिव भक्तों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रविवार को बड्डूपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। हादसे में कई कांवरिए घायल हो गए, जिनमें अभिषेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

क्षेत्राधिकारी जगत नारायण के अनुसार सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के शहरा गांव से करीब 30 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर बड्डूपुर थाना क्षेत्र स्थित भगौली तीर्थ में जल भरने जा रहे थे। सुरजना भारी मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खेत में उतर गई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालु गिरकर घायल हो गए।

एडीएम व एएसपी ने श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बिड़हर घाट का किया स्थलीय निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : एडीएम व एएसपी ने श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बिड़हर घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

हादसे में अभिषेक पुत्र रामनरेश, उत्तम, उमाशंकर, सचिन और अमित समेत कई कांवरिए घायल हुए। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों का भी उपचार कराया गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य में जुट गए। क्षेत्राधिकारी जगत नारायण ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। प्रथम दृष्टया दुर्घटना तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुई प्रतीत होती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

—  नर्सिंग स्टाफ को रखनी होगी मरीज की भर्ती, बीमारी व डॉक्टर राउंड की पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश 
पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

जापान की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों व प्रशिक्षक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

वैभव हत्याकांड के विरोध में निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। खजनी क्षेत्र में 10 वर्षीय वैभव वर्मा की निर्मम हत्या के विरोध...
वैभव हत्याकांड के विरोध में  निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

— प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़े स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एसीपी रंजीत कुमार के घर...
उत्तर प्रदेश 
आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

उत्तर प्रदेश

पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

—  नर्सिंग स्टाफ को रखनी होगी मरीज की भर्ती, बीमारी व डॉक्टर राउंड की पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश 
पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

— प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़े स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एसीपी रंजीत कुमार के घर...
उत्तर प्रदेश 
आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

डॉ.आनंद मिश्रा एबीएसआई के अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को एसोसिएशन ऑफ...
उत्तर प्रदेश 
डॉ.आनंद मिश्रा एबीएसआई के अध्यक्ष निर्वाचित